गुजरात के कच्छ में आइएएफ का जगुआर क्रैश, एक हफ्ते में दूसरा हादसा

हालांकि इस हादसे में इसका पायलट बाल-बाल बच गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक पायलट भुज से 22 किमी पहले लोरिया गांव में सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा।यह जेट भुज से 31 किमी दूर बिब्बेर गांव में क्रैश हुआ। इंडियन एयरफोर्स की ओर से हादसे की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
ठीक एक हफ्ते पहले यानी पिछले शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। उस हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई थी।
वहीं वर्ष 2014 में यह दूसरा मौका है जब इंडियन एयरफोर्स का जगुआर क्रैश हुआ है। इससे पहले जनवरी में राजस्थान के बीकानेर जिले में भी एक जगुआर क्रैश हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications