पायलट अभिनंदन के पिता बोले- जरूरत के समय साथ खड़े होने के लिए देश का धन्यवाद

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को रिहा करने के ऐलान के बाद उनके पिता ने देश का शुक्रिया अदा किया है। अभिनंदन के पिता एस वर्तमान ने कहा है कि पूरा देश उनके साथ तब खड़ा हुआ, जब उनको जरूरत थी इसके लिए वो सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटे पर गर्व है।

 बुधवार को पाकिस्तान फौज ने गिरफ्तार किए था अभिनंदन को

बुधवार को पाकिस्तान फौज ने गिरफ्तार किए था अभिनंदन को

बुधवार को भारत और पाकिस्तान की वायुसेना के बीच हुई एक झड़प के दौरान मिग विमान के विंग कमांडर अभिनंदन एलओसी पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी आर्मी ने गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने गुरुवार को अपनी संसद में बताया है कि उन्होंने अभिनंदन की रिहाई का फैसला किया है। पायलट विंग कमांडर अभिनंदन शुक्रवार को भारत लौटेंगे। इमरान ने कहा कि शांति के कदम के तौर पर पायलट की रिहाई का कदम उठाया गया है।

इससे पहले ये बोले थे वर्तमान

इससे पहले ये बोले थे वर्तमान

रिटायर्ड एयर मार्शल वर्तमान ने इससे पहले गुरुवार सुबह भी शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा था। रिटायर्ड एयर मार्शल वर्तमान ने अपने मैसेज में कहा है, दोस्‍तों आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्‍यवाद। मैं ईश्‍वर के आशीर्वाद के लिए उसका शुक्रगुजार हूं। अभि जिंदा हैं और घायल नहीं हैं, पूरे होशो-हवास में हैं। देखिए वह कितनी बहादुरी से बात कर रहे हैं बिल्‍कुल एक सच्‍चे सैनिक की तरह और हम सबको उन पर गवै है। मुझे मालूम है कि आपके हाथ और आर्शीवाद उनके सिर पर हैं और उनकी उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थनाएं भी अभि के साथ हैं।

अभिनंदन के पिता को था ये डर

अभिनंदन के पिता को था ये डर

रिटायर्ड एयर मार्शल वर्तमान को एक डर भी था। उन्होंने इसे अपने संदेश में ऐसे जाहिर किया, यही प्रार्थना करता हूं कि उसे टॉर्चर न किया जाए और वह शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से स्‍वस्‍थ हालत में देश वापस लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+