पठानकोट IAF बेस पर कैंटीन कर्मचारी ने किया वायुसेना अधिकारी पर हमला, सिर पर आईं गंभीर चोटें
पंजाब के पठानकोट IAF बेस कैंप में एक मेस कर्मचारी ने वायुसेना के अधिकारी पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया।
भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी पर कैंटीन कर्मचारी ने हमला कर दिया, जिससे अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी पंजाब के पठानकोट में IAF बेस में एक स्क्वाड्रन लीडर है। आरोपी ने अधिकारी पर किसी नुकीली चीज से वार किया है, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
घायल अधिकारी को इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस हरकल में आई है। इस मामले में आरोपी मेस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने उसे ट्रैक करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का उपयोग किया।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी लखविंदर सिंह ने कहा कि हमें इनपुट मिला कि IAF के एक अधिकारी पर हमला किया गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच में पता चला कि हमला करने वाला एक मेस कर्मचारी है। हमारी टीम ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications