IAF के चिनूक हेलीकॉप्टर में अचानक आई तकनीकी खराबी, पंजाब में कराई गई लैंडिंग
भारतीय वायु सेना (IAF) के एक चिनूक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण पंजाब में बरनाला क्षेत्र के आसपास एक खुले मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। चालक दल और हेलिकॉप्टर सुरक्षित हैं। यह जानकारी भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने साझा की है।
घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। रिकवरी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। अब जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले, यानी दिसंबर 2023 को भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर की तकनीकी कारणों से हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक खेत में एहतियाती लैंडिंग कराई गई थी।
वहीं, इससे पहले 27 अगस्त 2021, को बिहार के बक्सर में भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त हेलीकॉप्टर में वायुसेना के 20 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। खास बात यह रही कि सभी सुरक्षित थे।
भारत के बेड़ो में 15 बोइंग निर्मित चिनूक
मालूम हो कि अमेरिका ने दो साल पहले ही चिनूक हेलीकॉप्टरों के बेड़ो को बंद कर दिया है। लेकिन, भारत में चिनूक हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल व्यापक तौर पर होता है। भारतीय वायुसेना के बेड़ो में 15 बोइंग निर्मित चिनूक हेलीकॉप्टर हैं। साल 2019 में भारत ने अमेरिका से चिनूक विमानों को लेकर करार किया था।












Click it and Unblock the Notifications