वायुसेना प्रमुख ने अपने बेटे के साथ राफेल में भरी उड़ान, पिता-पुत्र की जोड़ी ने दुश्मन को दिया कड़ा संदेश
नई दिल्ली, सितंबर 09। एक पिता के लिए इससे अधिक फख्र की बात क्या हो सकती है कि इंडियन एयरफोर्स में बाप-बेटे की जोड़ी मिलकर फाइटर प्लेन उड़ाए और दुश्मन को यह संदेश भी जाए कि पिता-पुत्र की जोड़ी वायुसेना की ताकत है। जी हां, ऐसा ही फख्र महसूस कर रहे हैं इंडियन एयरफोर्स चीफ मार्शल वीआर चौधरी, जब उन्होंने अपने बेटे स्क्वाड्रन लीडर मिहिर वी चौधरी के साथ राफेल विमान उड़ाया।
Recommended Video

वायुसेना की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, बाप-बेटे की इस जोड़ी ने हासीमारा वायुसेना स्टेशन में तीन विमान लड़ाकू ट्रेनिंग मिशन के हिस्से के रूप में राफेल विमान पर एक उड़ान भरी। वायुसेना के बयान में कहा गया है कि एयर चीफ मार्शल और उनके बेटे के द्वारा उड़ाए गए फाइटर प्लेन की उड़ान भारतीय वायुसेना की बेहतरीन परंपराओं की निरंतरता है और भविष्य की चुनौतियों के लिए हमारे युवा नेताओं को तैयार करने के महत्व की ओर ध्यान देती है।
इस दौरान एयर चीफ मार्शल ने एयरबेस का निरीक्षण किया और सभी से पर्सनली मुलाकात करके वहां तैनात कर्मियों की सराहना की। वीआर चौधरी इस दौरान एयरबेस की ऑपरेशनल तैयारियों को देख काफी खुश हुए। इस दौरान उन्होंने एयरबेस में तैनात कर्मियों को हर समय देश के एयर स्पेस की सुरक्षा करने के लिए अपने प्रयास जारी रखने का आग्रह किया।
आपको बता दें कि वायु सेना प्रमुख ने गुरुवार को ऑपरेशनल तैयारियों को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण विश्लेषण और उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने कमांडरों को मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, भू-राजनीतिक स्थिति और अलग-अलग आकस्मिक घटनाओं से निपटने में भारतीय वायुसेना की भूमिका से अवगत कराया था।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications