आज अंबाला में राफेल विमानों को रिसीव करेंगे वायुसेना प्रमुख, मौसम खराब होने पर जोधपुर में होगी लैंडिंग
नई

जोधपुर में वैकल्पिक व्यवस्था
वायुसेना अधिकारियों के मुताबिक अगर मौसम सही रहा तो बुधवार दो बजे के करीब पांचों विमान अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे। अगर मौसम या कोई अन्य दिक्कत आती है तो इसे जोधपुर एयरबेस पर लैंड करवाया जाएगा, वहां पर वैकल्पिक तैयारियां की गई हैं। वायुसेना प्रमुख खुद बुधवार सुबह अंबाला एयरबेस पहुंच जाएंगे। इसके बाद उन्हीं की अगुवाई में पांचों विमानों का स्वागत होगा। अंबाला में विमान उतरने के बाद ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह के नेतृत्व में पायलट, वायुसेना प्रमुख से मिलेंगे और उन्हें फ्रांस में उनकी उड़ान और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देंगे।
Recommended Video

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विमानों की लैंडिग से पहले अंबाला एयरबेस के 3 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां किसी ड्रोन को उड़ाने की भी अनुमति नहीं है। वहीं एयरबेस के पास फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही इलाके में 4 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर मनाही है।कोरोना महामारी को देखते हुए भी वहां पर चिकित्सा इंतजाम किए गए हैं। वायुसेना के मुताबिक पायलट उड़ान से पहले कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

भारत ने खरीदे हैं 36 जेट
भारत ने सितंबर, 2016 में फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डील की थी। यह डील तकरीबन 59 हजार करोड़ रुपये की थी। अब इसकी पहली खेप भारत को मिल जाएगी। अंबाला में राफेल विमान की लैंडिंग के बाद जल्द ही इसे कमेंट ऑपरेशन में भी लगाया जाएगा, क्योंकि फ्रांस ने राफेल विमान में लगने वाले Scalp और Meteor मिसाइल भारत के लिए रवाना कर दिया है। इन राफेल विमानों में हवा से हवा में 150 किमी. तक की रेंज लक्ष्य भेदने वाली मेट्योर मिसाइल लगी होगीं। विमान में तैनात Scalp और Meteor मिसाइलें भारतीय वायुसेना को मजबूती देने में अहम रोल अदा करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications