पाकिस्तान ने LOC पर फेंका था बम, फटा नहीं, भारतीय सेना ने किया नष्ट
नई दिल्ली। पाकिस्तानी एयर फोर्स द्वारा 27 फरवरी को जम्मू कश्मीर के मेंधार इलाके में फायर किए हुए 3-4 बम जो ब्लास्ट नहीं हुए थे, को भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना मिलकर नष्ट कर दिया है।गौरतलब है कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमान 27 फरवरी को जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय वायु क्षेत्र में घुसने की कोशिश की थी। वायुसेना ने पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट को खदेड़ दिया था।

वहीं पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि उनके लड़ाकू विमान ने भारत के कई इलाकों में बमबारी की है। उन्होंने कहा था कि हमारा मकसद भारत को बताना था कि हमारी सेना में दम है।
पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा था कि पाकिस्तान की कार्रवाई के दौरान भारत के दो जहाज LoC पार कर पाक सीमा में आ गए थे। भारत के दोनों मिग को मार गिराया गया।












Click it and Unblock the Notifications