भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान लापता, 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग थे सवार

Recommended Video

    India Air Force Transport Plane AN 32 China Border के पास 13 Passengers के साथ लापता |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। अरुणाचल प्रदेश में इंडियन एयरफोर्स का विमान AN-32 लापता हो गया है। आठ क्रू मेंबर समेत विमान में 13 लोग सवार हैं। विमान ने दोपहर 12.25 बजे जोरहाट से उड़ान भरी थी लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।भारतीय वायु सेना ने IAF AN-32 विमान का पता लगाने के लिए एक सुखोई -30 लड़ाकू विमान और सी -130 स्पेशल ऑप्स विमानों को भेजा गया है।

    भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान लापता, 8 क्रू मेंबर समेत 13 लोग थे विमान में सवार


    वायुसेना के अधिकारियों का कहना है कि विमान को खोजने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल, विमान से जुड़ी कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

    पहले भी लापता हुआ था AN-32 विमान, ना यात्री मिले न मलबा

    2016 में चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा AN-32 विमान लापता हो गया था। इसमें भारतीय वायुसेना के 12 जवान, 6 क्रू-मेंबर, 1 नौसैनिक, 1 सेना का जवान और एक ही परिवार के 8 सदस्य मौजूद थे। इसकी तलाश में एक पनडुब्बी, आठ विमान और 13 पोत लगाए गए थे। इस विमान का लापता होना एक गुत्थी बन गया था। इसका ना मलबा मिला था, ना यात्री।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+