Air Stirke: ममता ने तारीफ में AIF को दिया नया नाम- India Amazing Force
कोलकाता। पुलवामा अटैक के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से के बीच खबरें आ रही हैं कि भारतीय वायु सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया है। जानकारी अनुसार भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 ने पीओके में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। वायु सेना के इस कदम की देश में जमकर सराहना हो रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वायुसेना की तारीफ एक अलग अंदाज में की है।

ममता बनर्जी ने तारीफ में वायुसेना को नया नाम दे दिया है। ममता ने ट्वीट कर इस ऑपरेशन के लिए वायुसेना को बधाई दी और IAF का मतलब India Amazing Force बताया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉक्टर अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर कहा, 'बालाकोट LOC से काफी दूर है, यह एक बड़ी कार्रवाई है और अगर IAF ने इसे बिना किसी नुकसान के अंजाम दिया है , तो यह एक बेहद सफल मिशन है।
IAF also means India's Amazing Fighters. Jai Hind
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) February 26, 2019
बालीवुड भी वायुसेना की इस कार्रवाई पर गदगद है और सेना को सलाम कर रही है। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- 'भारत माता की जय'। वहीं परेश रावल ने मोदी सरकार की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'धन्यवाद नरेंद्र मोदी सर और हमारी सेना के बहादुरों को, जय हो'। इसी तरह अन्य सेलेब्स ने ही ट्वीट कर इस जवाबी कार्रवाई की जमकर तारीफ की...












Click it and Unblock the Notifications