जिस वायुसेना के एयर शो में मची अफरा- तफरी, वहां IAF के जवानों ने दिखाए सांसे रोक देने वाले ये आसमानी करतब
IAF airshow in Chennai: भारतीय वायु सेना (IAF) का चेन्नई में आयोजित एयर शो में पांच दर्शकों की मौत और सैकड़ों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भगदढ़ और अफरा-तफरी वाली खबरों के बीच वायुसेना का आसमानी करतब धुंधला पड़ गया। लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायुसेना के मेगा एयर शो के वीडियो वायरल हो रहा है।
हर साल भारत 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाता है। ये IAF का 92वां उत्सव है। भारतीय वायु सेना की एयरोबैटिक टीम 6 अक्टूबर 2024 को चेन्नई के मरीना बीच पर आयोजित मेगा एयर शो के दौरान हैरान कर देने वाले करतब दिखाए। एयर शो सुबह 11 बजे शुरू हुआ था।

इस एयर शो में वायुसेना के जवानों ने कई आसमानी करतब दिखाए, जिसको देखकर हर कोई हैरान था। इंडियन एयरफोर्स ने इस इवेंट का वीडियो भी शेयर किया है। ग्रैंड एयर शो में राफेल, SU-30 और तेजस सहित 72 विमानों को शामिल किया गया था।
भारतीय वायुसेना ने दिखाए तूफानी करतब!
🔴 भारतीय वायुसेना के विमानों की शक्ति और गतिशीलता का शानदार हवाई प्रदर्शन ने चेन्नई वासियों के दिलों को मोह लिया। आईएफए ने राफेल सहित भारतीय वायुसेना के नए विमानों की हवाई प्रदर्शनी भी दिखाई।
🔴 सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों राफेल सहित लगभग 50 विमानों ने एक फॉर्मेशन में फ्लेयर्स की वर्षा की। हेरिटेज विमान डकोटा और हार्वर्ड, तेजस, एसयू-30 और सारंग ने भी हवाई सलामी में हिस्सा लिया।
🔴 एयर शो की शुरुआत के वक्त और भारतीय वायुसेना के विशेष गरुड़ बल के कमांडो ने एक नकली बचाव अभियान और बंधक को मुक्त कराने में अपने साहसिक कौशल को भी दिखाया था।
क्या था इस एयरशो का थीम?
चेन्नई एयर शो 2024 में 72 कार्यात्मक और पुराने लड़ाकू जेट, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर प्रदर्शित किए गए। यह कार्यक्रम भारत की बढ़ती वायु शक्ति और सैन्य तत्परता तको दिखाता है। साथ ही यह एयर शो में सबसे बड़ी भीड़ को आकर्षित करने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जाने की भी एक कोशिश थी।
इस मेगा एयर शो का इस वर्ष का विषय, 'भारतीय वायुसेना: सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर'था। जो राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण प्रयासों के प्रति भारतीय वायुसेना की प्रतिबद्धता को दिखाता है।
लाइटहाउस और चेन्नई बंदरगाह के बीच मरीना पर आयोजित 92वें भारतीय वायुसेना दिवस समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, राज्य के मंत्री, चेन्नई की महापौर आर.प्रिया और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
6 अक्टूबर 2024 को चेन्नई के मरीना बीच पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications