'PM मोदी टीवी पर दिखाने के लिए पहनते हैं मास्क, मैंने कल उनसे ज्यादा देर तक पहना'- जयराम रमेश
भारत जोड़ो यात्रा बंद करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को पत्र लिखा था, जिस पर सियासत गरमा गई है। अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर मास्क लेकर हमला बोला है।

चीन में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से भारत भी अलर्ट हो गया है और इससे बचाव को लेकर कई देश में कई गाइडलाइंस भी जारी की चुकी हैं। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा में कोविड नियमों को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच खींचतान शुरू हो गई है। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मास्क केवल टीवी पर दिखाने के लिए पहनते हैं। एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान जयराम रमेश ने कहा कि मैंने कल प्रधानमंत्री की तुलना में अधिक समय तक मास्क पहना है। जबकि मोदी जी का मास्क सिर्फ टीवी पर दिखता है।
ये भी पढ़ें- 'भारत अच्छा कर रहा है, चीन की तरह यहां नहीं फैलेगी महामारी', जानें डॉ. गगनदीप कांग ने ऐसा क्यों कहा?

कांग्रेस बोली भारत जोड़ो यात्रा रोकने के लिए रचा गया है नाटक
प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने से पहले रोड़ा अटकाने के लिए पूरा नाटक रचा गया है। वहीं, जयराम रमेश ने कहा कि मैं आज सुबह से मास्क पहन रहा हूं। मैंने इसे इसलिए पहना है क्योंकि मेरे पास मास्क है। लेकिन उससे पहले हमारे पास 250-300 मास्क नहीं थे। इसलिए कल से यात्रा में सभी मास्क पहनेंगे।

कांग्रेस पार्टी भी करेगी नियमों का पालन
जयराम रमेश ने कहा कि बैठक के दौरान वैज्ञानिक और चिकित्सा सलाह पर आधारित कोई भी प्रोटोकॉल जो समान रूप से लागू किया जाता है, कांग्रेस पार्टी द्वारा उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने हमेशा महामारी के नियमों का पालन किया है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हम वो पार्टी नहीं हैं, जो 18 दिनों में कोरोना के ठीक होने की गारंटी दी थी। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए रमेश ने कहा कि एक सज्जन थे जिन्होंने कहा था कि हम 18 दिनों में कोविद युद्ध जीत लेंगे। इसके लिए बालकनियों पर थाली भी पिटवा दी थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा बंद करने की थी अपील
गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा था। अपने पत्र में उन्होंने राहुल गांधी को यात्रा बंद करने को कहा था। वहीं, भाजपा ने शुक्रवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूछा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद क्या वह आइसोलेशन में हैं? साथ ही भाजपा ने कहा कि यह भी कहा था कि राहुल गांधी उनके काफी करीब थे और उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे।

चीन में लगातार बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या
चीन में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही वजह है कि वहां पर हर दिन मौतों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले 6 महीनों में चीन में 50 प्रतिशत आबादी कोरोना संक्रमित हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications