Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'भारत अच्छा कर रहा है, चीन की तरह यहां नहीं फैलेगी महामारी', जानें डॉ. गगनदीप कांग ने ऐसा क्यों कहा?

भारत में चीन की तरह कोरोना महामारी नहीं फैलेगी। इसको लेकर डॉ. गगनदीप कांग ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के वायरस भारत में पहले से ही मौजूद हैं।

corona

BF.7 वेरिएंट चीन में तबाही मचा रहा है। यह वेरिएंट इतना घातक है कि चीन में हर दिन हजारों की संख्या में मरीज मिल रहे हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच वायरोलॉजिस्ट डॉ. गगनदीप कांग ने शुक्रवार को चीन की तुलना में भारत में कोविड की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि भारत अच्छा कर रहा है। ऐसे में उसे आगे यात्रा प्रतिबंधों की आवश्यकता नहीं होगी। लेकिन चीन को इसे रोकने के लिए कई सारे कदम उठाने होंगे। साथ ही चीन की हालत भारत के दूसरी लहर जैसा हो सकता है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने अप्रैल-मई 2021 और जनवरी 2022 में जमकर कहर बरपाया था। वायरोलॉजिस्ट ने कहा XBB और BF.7 के भारत में बहुत कम केस हैं। ऐसे में मुझे उम्मीद है कि भारत में इस वेरिएंट के मामले ज्यादा नहीं बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ आंध्र प्रदेश सरकार ने कसी कमर, बूस्टर डोज देने पर फोकस

सर्दी की वजह से चीन में हालात बन रहे बदतर

सर्दी की वजह से चीन में हालात बन रहे बदतर

डॉ. कांग के मुताबिक चीन ऐसे समय में खुल रहा है, जब इसकी आबादी में प्राकृतिक संक्रमण के जोखिम का स्तर कम है। वहीं, जब डॉ. कांग से चीनी टीके के अप्रभावी होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चीन के टीके जो गंभीर बीमारी और मृत्यु को रोकने के लिए अच्छी तरह से काम करते हैं, लेकिन वे mRNA टीकों से कम प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में बहुत सारे लोग अन्य वायरस से संक्रमण होने के चलते भी अस्पताल में भर्ती होते हैं। ऐसे में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से अस्पताल में लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। वहीं, मरीजों के बढ़ने की वजह से कर्मचारी और डॉक्टर्स भी संक्रमित हो रहे हैं।

XBB और BF.7 कोरोना का कोई नया वेरिएंट नहीं?

XBB और BF.7 कोरोना का कोई नया वेरिएंट नहीं?

डॉ. कांग ने कहा कि जिस वेरिएंट से चीन में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। वे वेरिएंट दुनिया के अन्य देशों में पहले से ही मौजूद है। उन्होंने कहा की वेरिएंट का प्रभाव नहीं बदला है। भारत में ये वेरिएंट पहले से ही मौजूद हैं। डॉ.कांग ने कहा कि ये वायरस भी ओमिक्रॉन जैसे हैं। जिसकी वजह से लोग संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन यह डेल्टा जितना खतरनाक नहीं है।

भारत में नई लहर का कोई खतरा नहीं

भारत में नई लहर का कोई खतरा नहीं

डॉ. कांग ने कहा कि भारत में कोरोना की नई लहर का कोई खतरा नहीं है। ऐसे में यहां यात्रा प्रतिबंधों को लगाने की जरूरत नहीं है। भारत में इसके बहुत ही कम संक्रमित हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपको यात्रा करने के दौरान कोरोना को लेकर डर लगता है, तो आप मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के बाहर अन्य देशों में भी कोरोना के मरीज ज्यादा इसलिए अगर चीन को छोड़कर अन्य देशों में यात्रा कर रहे हैं तो मास्क जरूर लगाकर यात्रा करें।

मास्किंग को लेकर डॉ.कांग ने दिया ये जवाब

मास्किंग को लेकर डॉ.कांग ने दिया ये जवाब

डॉ. कांग ने मास्किंग को लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जैसा कि सरकार ने लोगों से सुरक्षित रहने के लिए मास्क पहनने का आग्रह किया है। ऐसे में हमें मास्क लगाने के उद्देश्य को समझना महत्वपूर्ण है। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए मास्किंग का बहुत कम महत्व है। हालांकि, यदि आपको कोई सांस से संबंधित बीमारी है तो घर पर रहें। यदि आपको बाहर जाने की आवश्यकता है तो मास्क जरूर लगाकर जाएं। वहीं, अगर आप अनजान जगहों या फिर भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी जा रहे हैं तो मास्क जरूर लगाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+