उस दिन का इंतजार, जब बेटा मेरा समर्थन करेगा: यशवंत सिन्हा

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है, जब उनके बेटे और मोदी सरकार में मंत्री, जयंत सिन्हा उनका समर्थन करेंगे।

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है, जब उनके बेटे और मोदी सरकार में मंत्री, जयंत सिन्हा उनका समर्थन करेंगे। यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले लेख लिखने के बाद उनके और उनके बेटे जयंत सिन्हा के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वो उस दिन का इंतजार करेंगे जब जयंत अपने पिता का समर्थन करने का अपना धर्म समझकर उनके साथ आएंगे।

उस दिन का इंतजार, जब बेटा मेरा समर्थन करेगा: यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने आगे कहा कि यह इतिहास में पहली बार नहीं हो रहा है कि जब पिता और पुत्र किसी मुद्दे पर अलग-अलग राय रखते हों। यशवंत ने कहा कि वो अपने धर्म निभा रहे हैं और जयंत अपना धर्म निभा रहे हैं। उम्मीद है कि जयंत कभी अपने पिता को समर्थन करने के धर्म को महसूस करेंगे। अगर वो ऐसा महसूस नहीं करते हैं तो भी उन्हें शुभकामनाएं।

बता दें कि यशवंत सिन्हा ने हाल ही में मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों और मौजूदा वित्तमंत्री अरुण जेटली पर हमला बोलते हुए कहा था कि देश की जीडीपी गिर रही है और नोटबंदी ने इसमें घी डालने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उन्होंने काफी करीब से गरीबी देखी है। ऐसा लग रहा है कि उनके वित्त मंत्री ऐसे काम कर रहे हैं कि वो सभी भारतीयों को करीब से गरीबी दिखाएंगे।

सिन्हा के इस बयान पर खुद उनके बेटे जयंत सिन्हा ने पलटवार करते हुए लेख लिखा था। जयंत ने अपने लेख में कहा था कि अर्थव्यवस्था के बारे में जो भी कहा जा रहा है उसमें तथ्यों की कमी है और आसानी से संरचनात्मक सुधारों को अनदेखा किया जा रहा है जो अर्थव्यवस्था को बदल रहे हैं। सिन्हा ने लिखा था कि इसके अलावा, एक या दो क्वार्टर के जीडीपी विकास और अन्य मैक्रो डेटा ढांचागत सुधारों के दीर्घकालिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए काफी अपर्याप्त हैं। साथ ही GST, नोटबंदी और डिजिटल भुगतान के जरिए भारत की अर्थव्यवस्था को औपचारिक रूप देने के बड़े प्रयास हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+