गोवा: मनोहर पर्रिकर के बेटे की दो टूक- भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो लूंगा कठोर फैसला
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर उन्हें पणजी से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा का टिकट नहीं दिया गया तो उन्हें 'कठोर फैसले' लेने पड़ सकते हैं।
पणजी, 18 नवंबर। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर उन्हें पणजी से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा का टिकट नहीं दिया गया तो उन्हें 'कठोर फैसले' लेने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें पूरा विश्वास है कि उन्हें टिकट मिल जाएगा। बता दें कि उत्पल के पिता मनोहर पर्रिकर ने 25 से अधिक वर्षों तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उत्पल ने कहा, 'मैंने पहले ही पार्टी से कहा है कि मैं पणजी से चुनाव लड़ना चाहता हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि पार्टी मुझे टिकट देगी।'

पिता की मौत के बाद हुए उपचुनाव में भी नहीं मिला था टिकट
बता दें कि 2017 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनाव जीतने वाले अतानासियो मोनसेरेट, नौ अन्य सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। मालूम हो कि उत्पल पर्रिकर को साल 2019 में अपने पिता के निधन के बाद हुए उप-चुनाव में भाजपा की ओर से उन्हें टिकट नहीं मिला था, जिसके बाद उन्होंने नाराजगी व्यक्त की थी। उनकी जगह सिद्धार्थ कुनकालिनकर को टिकट दिया गया था। हालांकि उपचुनाव में भाजपा पणजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अतानासियो मोनसेरेट से हार गई थी।
यह भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में भारतीय वायु सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी लोग सुरक्षित
Recommended Video
समय आने पर लूंगा फैसला
जब उत्पल से पूछा गया कि यदि उन्हें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिलता है तो वह क्या करेंगे? इस पर उत्पल ने कहा, 'मुझे अभी इसके बारे में बोलने की जरूरत नहीं है। मनोहर पर्रिकर को अपने जीवन में कुछ भी आसान नहीं मिला। इसी तरह मुझे भी जो चाहिए उसके लिए काम करना होगा। मुझे कुछ कठिन निर्णय लेने के लिए भी मजबूर किया जा सकता है और मुझे ये निर्णय लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते जब निर्णय लेने का समय आएगा तो वे जनता की बात सुनेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि भाजपा उन्हें टिकट देगी।












Click it and Unblock the Notifications