बीजेपी में जाने की खबरों पर कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने क्या कहा

गांधीनगर। गुजरात के कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। शनिवार को अल्पेश ठाकोर सामने आए और बीजेपी में उनके जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में रहूंगा और कांग्रेस का समर्थन करता रहूंगा। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने लोगों के लिए लड़ता रहूंगा।

अल्पेश ठाकोर का फैसला- कांग्रेस में ही रहूंगा

गुजरात कांग्रेस के नेता और राधनपुर के विधायक अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस में बने रहने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मैं सत्ता के बिना रह सकता हूं लेकिन सम्मान के बिना नहीं रहूंगा। मैं भाजपा में शामिल नहीं होना चाहता। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि गरीबों और समाज के लिए सरकार में मंत्री बनना आवश्यक होता है। मैंने तय किया था कि मैं बीजेपी में जाऊंगा और मंत्री बनूंगा, लेकिन पिछले दो दिनों में मुझे लगा कि मुझे अपनी पार्टी के साथ रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह या उनकी पत्नी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

'बिना सत्ता रह सकता हूं, बिना सम्मान के नहीं'

'बिना सत्ता रह सकता हूं, बिना सम्मान के नहीं'

अल्पेश ठाकोर ने आगे कहा कि मुझे कांग्रेस के नेतृत्व से घृणा है और मैं इससे इनकार नहीं कर सकता। सत्ता में आना सभी को पसंद है, लेकिन लूट कर सत्ता हासिल करना मेरे खून में नहीं है। मैं सरकार में जुड़ के कुछ भी खराब नहीं करना चाहता। हमारे समाज ने बहुत संघर्ष किया है और दोस्तों ने महसूस किया कि मैं मंत्री बन जाउं, लेकिन मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं। मेरी पत्नी मेरा घर संभालती हैं इसलिए वो राजनीति में नहीं आएंगी। मुझे लगा कि जहां सम्मान है वहां रहने के लिए बेहतर जगह है। मेरे से जुड़े गरीब लोग हैं जिनके पास खाना नहीं है। रहने के लिए घर नहीं है। उनके पास नौकरी नहीं है, फिर भी मैं अपनी आवाज़ विपक्ष में रह कर पेश करूंगा।

अल्पेश बोले- बीजेपी में नहीं जाउंगा

अल्पेश बोले- बीजेपी में नहीं जाउंगा

अल्पेश ठाकोर ने आगे कहा कि हमने संघर्ष का रास्ता चुना है। आज भी कोई मेरे पास ताकत नहीं है लेकिन हम लोगों के लिए लड़ेंगे। मैं कांग्रेस पार्टी के साथ रहूंगा और केवल कांग्रेस का समर्थन करूंगा। कोई मुझे पूछ नहीं सकता है कि मैं रुपया लेकर बिक गया हूं। कांग्रेस में मेरी नाराजगी दूर हो गई है। अगर मुझे लुभाना होता तो मैं छह महीने पहले भाजपा को स्वीकार कर लेता। मुझे कांग्रेस से अब कोई नाराजगी नहीं है।

बीजेपी में जाने की अटकलों को किया खारिज

बीजेपी में जाने की अटकलों को किया खारिज

बता दें कि अल्पेश ठाकोर के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि अब उन्होंने खुद ही इन खबरों को खारिज कर दिया है। अल्पेश ठाकोर राधनपुर सीट से विधायक हैं। उनका ठाकोर समाज में अच्छा प्रभाव बताया जाता है। इसी के चलते प्रदेश में सत्ता संभाल रही बीजेपी इस कोशिश में थी कि उन्हें अपने पाले में लाया जा सके। ऐसी खबरें थीं कि अल्पेश ठाकोर कांग्रेस से बीते काफी समय से नाराज चल रहे थे। इस बीच उन्होंने सीएम रुपाणी समेत कई लोगों से मुलाकात भी की। हालांकि अब अल्पेश ठाकोर को मनाने में कांग्रेस कामयाब हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+