'पैसों के लिए पति को बेच दूंगी', इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की पोस्ट पर भड़के लोग, कौन हैं मन्नत कुल्हारिया?
Mannat Kulharia Controversy: आज सुबह से ट्विटर पर इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मन्नत कुल्हारिया हैशटैग के साथ ट्रेंड कर रही हैं और लोग दिल खोलकर उनकी आलोचना कर रहे हैं और जब अति हो गई तो खुद मन्नत को फेसबुक पर आकर सफाई देनी पड़ी है।

हालांकि उनकी सफाई का लोगों पर बिल्कुल असर नहीं हुआ है और वो अब भी मन्नत को 'शर्म करो-शर्म करो' जैसे मैसेज भेज रहे हैं।
पैसों के लिए पति को बेच दूंगी-मन्नत कुल्हारिया
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर लोग इस तरह से मन्नत पर खफा क्यों हैं? दरअसल मन्नत ने हाल ही में एक रील शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'जिस तरह फिल्म 'जुदाई' में श्रीदेवी ने पैसों के लिए अपने पति को बेच दिया था, ठीक उसी तरह से मैं भी अपने पति को बेच आऊंगी, मेरी जिंदगी का इंतजाम हो गया है।'
मन्नत कुल्हारिया पर भड़के लोग, हुईं ट्रोल
उनका ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ वैसे ही लोग उन पर बुरी तरह से भड़क गए और मन्नत कुल्हारिया को कोसने लगे और देखते ही देखते कि मन्नत कुल्हारिया ट्रोल हो गईं।
'इस मन्नत कुल्हारिया को शर्म आनी चाहिए...'
उनके पति को बेचने वाले वीडियो को सबसे पहले @barkhatrehan16 ने ट्विटर यानी कि एक्स पर शेयर किया और उन्होंने भड़कते हुए लिखा कि 'इस मन्नत कुल्हारिया को शर्म आनी चाहिए, अगर उनकी जगह कोई पुरुष इस तरह की बातें करता तो उसे अभी तक अरेस्ट कर लिया जाता।'
'इस लड़की को गिरफ्तार कर लेना चाहिए'
तो एक यूजर ने लिखा कि 'इस लड़की को गिरफ्तार कर लेना चाहिए।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'शर्म आनी चाहिए इस लड़की को, ये किस तरह की बकवास बातें कर रही है।' तो एक यूजर ने लिखा कि- 'उसे अपने पिता को भी बेचना होगा क्योंकि वह भी एक पुरुष है।' तो वहीं एक यूजर ने लिखा - 'लड़की ने किया तो सब चलता - भारतीय न्यायिक प्रणाली।'
'आईपीसी की धारा 371 के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है'
यही नहीं मन्नत की पोस्ट पर NCMIndia Council For Men Affairs की भी प्रतिक्रिया आई है। उसने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'इन्फ्लुएंसर मन्नत कुल्हारिया अपने पति को बेचना चाहती हैं, इन्हें आईपीसी की धारा 371 के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है।
अरे मैंने तो ये बातें मजाक में कही थी, मन्नत ने दी सफाई
बवाल मचने के बाद मन्नत कुल्हारिया ने वापस एक वीडियो शेयर किया है , जिसमें वो कह रही हैं कि 'अरे मैंने देखा कि मेरे नाम का हैश टैग बना हुआ है। अरे मैंने तो ये बातें मजाक में कही थी, इतना बड़ा इश्यू बना दिया।' लेकिन जो भी हो बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है और लोग जमकर अभी भी मन्नत को कोस रहे हैं।
कौन हैं मन्नत कुल्हारिया?
आपको बता दें कि मन्नत टी कुल्हारिया उर्फ मनु एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके सोशल मीडिया पर 76K फॉलोअर्स हैं। इनके फेसबुक अकाउंट से पता चलता है कि ये विक्टोरिया, ब्रिटिश कोलंबिया में रहती हैं और मूल रूप से गुरुग्राम की रहने वाली हैं।
यहां देखिए मन्नत कुल्हारिया की सफाई- Video












Click it and Unblock the Notifications