नीतीश के पेगासस वाले बयान पर RJD का तंज, कहा-उम्मीद है दबाव में नहीं पलटेंगे

नई दिल्ली,अगस्त 02: पेगासस जासूसी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जांच की बात कही है। पहले से ही पेगासस को लेकर हमलावर विपक्ष को अब बीजेपी की एक सहयोगी का साथ मिल गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि फोन टैपिंग की बात इतने दिनों से आ रही है तो इस पर चर्चा होनी चाहिए, बात होनी चाहिए, मेरी समझ से तो जांच हो जानी चाहिए। इस पर आप राजद सांसद मनोज झा की ओऱ से प्रतिक्रिया सामने आई है।

Recommended Video

    Pegasus Spyware: Bihar CM Nitish Kumar ने पेगासस मामले पर की जांच की मांग | वनइंडिया हिंदी
    I will request Nitish Kumar to stick to his demand Manoj Jha on his demanding probe in Pegasus issue

    आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सोमवार को कहा कि, मैं उनसे (नीतीश कुमार) अपनी मांग पर कायम रहने का अनुरोध करूंगा। मुझे उम्मीद है कि वह दबाव में नहीं आएंगे और कहेंगे कि मेरे बयान की गलत व्याख्या की गई। दरअसल पेगासस जासूसी मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में इसकी सही तरीके से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि सावधानी से पूरे मामले की जांच हो सकती है।

    सीएम नीतीश ने कहा है कि जांच के बाद ही सही कदम उठाया जाए। क्या हुआ है, क्या नहीं हुआ है, इसे संसद में कुछ लोग भूल रहे हैं। समाचार पत्रों में लगातार खबरें सामने आ रही हैं। किसी को लोग किस तरह से सुन रहे हैं, उस पर कब्जा कर रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। सीएम नीतीश ने कहा कि संसद में पेगासस जासूसी केस पर बहस भी होनी चाहिए, जांच भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब इतने दिनों से लोग संसद में मुद्दा उठा रहे हैं, तो इसकी जांच होनी चाहिए, जिससे सच्चाई सामने आए। अगर कोई किसी को भी परेशान करने की कोशिश कर रहा है, तो जांच तो होना ही चाहिए।

    वहीं इस मामले पर कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, सरकार पेगासस पर चर्चा करने से क्यों डर रही है। सरकार की तरफ से कोई चूक भी तो हो सकती है। सरकार सदन के अंदर ये भी कह सकती है कि चूक हुई थी, हम सुधार लेंगे। कोई जरूरी नहीं है कि कोई सरकार हर काम सही दिशा में या सही ढंग से करेगी, कहीं भी चूक हो सकती है। भाजपा मनमानी के चलते जो कदम उठा रही है उससे घटक पार्टियां धीरे-धीरे उससे अलग होती रहेंगी। शिरोमणी अकाली दल किसानों के मुद्दे पर अलग हट गई, शिवसेना भी चली गई, हो सकता है अगले दिन जेडीयू भी छोड़कर चली जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+