नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने किया Tweet-'तब तक चुप रहूंगी जब तक नवाज चुप्पी तोड़ने पर मजबूर नहीं करते'
मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं, वजह है उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी का उनको तलाक का लीगल नोटिस भेजना और उन पर कई तरह के संगीन आरोप लगाना, टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में आलिया ने कहा है कि वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गंदी हरकतों को अब बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं और पानी अब सिर से ऊपर जा चुका है इस वजह से अब उन्हें अपने पति से तलाक चाहिए।

आलिया ने किया Tweet-10 साल से चुप हूं
हालांकि आलिया के इस बयान के बाद मीडिया में नवाजुद्दीन और उनके रिलेशनशिप, शादी शुदा जिंदगी और अफेयर को लेकर बहुत सारी बातें छपी हैं, जिस पर अब प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने अपने ट्विटर हैंडल से दो ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने मीडिया और पति नवाज के बारे में बातें की हैं।
'तब तक चुप रहूंगी जब तक वो चुप्पी तोड़ने पर मजबूर नहीं करते'
अपने पहले ट्वीट में नवाज की पत्नी ने लिखा है कि 'अब मुझे मीडिया से कॉल आ रही हैं, जो जानकारी पाने के लिए काल्पनिक सवाल कर रहे हैं, जर्नलिस्ट्स, कृपया यह समझ लीजिए कि पिछले 10 सालों से, नवाज की सार्वजनिक इमेज और नाम की रक्षा करने के लिए मैं चुप रही हूं, मेरी चुप्पी तब तक बनी रहेगी, जब तक नवाज खुद मुझे तोड़ने के लिए मजबूर नहीं करते हैं।'
नवाज की पत्नी ने मांगा तलाक
जबकि अपने दूसरे ट्वीट में आलिया ने लिखा है कि जब तक मैं खुद अपने ट्विटर हैंडल से किसी दावे को स्वीकार या खंडन नहीं करती हूं, मीडिया के किसी भी वर्ग द्वारा लगाया गया कथित आरोप मानने के लायक नहीं है, अभी फिलहाल में यही कह सकती हूं।

आलिया के वकील ने 18 मई को किया था खुलासा
मालूम हो कि 18 मई को आलिया के वकील अभय सहाय ने कहा था कि नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्धिकी अब अपने पति से तलाक चाहती हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है और गुजारा भत्ता की मांग की है, लॉकडाउन की वजह से स्पीड पोस्ट काम नहीं कर रहा है इसलिए तलाक का नोटिस वॉट्सऐप और ईमेल किया गया है।
आलिया ने पति पर लगाए हैं संगीन आरोप
अभय सहाय के इस बयान के बाद ही नवाजुद्दीन सिद्धिकी की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में हैं, आलिया ने नवाजुद्दीन पर बदसलूकी और दूसरों के सामने अपमान करने का आरोप लगाया है और ये भी कहा है कि मेरे पति के कई अफेयर्स भी रहे हैं, मैंने मानसिक और शारीरिक काफी शोषण सहा है लेकिन अब मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं।

सफलता पचा नहीं पा रहे हैं नवाज: पत्नी का आरोप
आज नवाजुद्दीन फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम है लेकिन मैं उनका साथ छोड़ रही हूं, हमारे दो बच्चे हैं, ऐसे में लोगों को समझना चाहिए कि मैं कितना ज्यादा परेशान हूं कि मैंने इतना बड़ा कदम उठाया है, आलिया ने ये भी कहा है कि वो अपने मित्र मनोज बाजपेई के सामने कई बार मेरी बेइज्जती कर चुके हैं, मैंने नवाज से प्यार किया था, मैंने उनके लिए अपना घर, अपना धर्म, अपने मां-बाप सबको छोड़ दिया, मैंने नवाज का साथ तब दिया, जब उनके पास कुछ नहीं था, उनके संघर्ष के दौर में मैंने दो सालों तक घर का खर्चा चलाया और उफ्फ तक नहीं की और उसके बदले में मुझे उनकी बर्बरता, धोखेबाजी, जुल्म, बेवफाई नसीब हुई है, आज वो सफल हो गए हैं तो उनके सिर पर स्टारडम सवार हो गया है, वो सबकुछ भूल गए हैं लेकिन अब नहीं, मैं अब बर्दाश्त नहीं कर सकती, अब मुझे तलाक चाहिए।
नवाज के लिए आलिया ने बदला था अपना धर्म
आपको बता दें कि आलिया सिद्धीकी, नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी हैं, इससे पहले नवाज की शादी शीबा नाम की लड़की से हुई थी, जो नैनीताल के पास हल्द्वानी की रहने वालीं थी, ये एक अरेंज्ड मैरज थी जो कि मात्र 6 महीने चली थी, इसके बाद दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद साल 2009 में नवाजुद्दीन ने आलिया से शादी की, जो कि शादी से पहले अंजना किशोर पांडेय हुआ करती थी, लेकिन शादी के वक्त उन्हें मुस्लिम नवाजुद्दीन के लिए धर्म बदलकर आलिया बनना पड़ा, इस शादी से दोनों को दो बच्चे हैं, फिलहाल आलिया के संगीन आरोपों पर अभी तक नवाजुद्दीन की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications