'मैं इस दुनिया से निकल जाऊंगा...' पढ़ाई से तंग आकर बच्चे ने कही बड़ी बात, देखें क्यूट Video
'मैं इस दुनिया से निकल जाऊंगा.....' पढ़ाई से तंग आकर बच्चे ने कही बड़ी बात, देखें क्यूट Video
नई दिल्ली, 28 जुलाई: बच्चों का पढ़ाई करने का अगर मन नहीं है तो उन्हें तरह-तरफ के बहाने सूझते हैं। मोबाइल और गेजेस्ट के शौकीन हो चुके बच्चे कार्टून और अन्य वीडियो से बड़ी-बड़ी बातें तक करने लगे हैं। ऐसा ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चा मासूमियत से इतनी बड़ी बात बोल गया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

मां ने बच्चे से होमवर्क करने को कहा तो....
दरसअल, ये वीडियो लगभग 4 साल के बच्चे की है। जिसको उनकी मां होमवर्क करने के लिए कह रही है लेकिन बच्चे ने पढ़ाई से परेशान होकर ऐसी बात बोल दी कि जिसे सुनकर उसकी मां को प्यार भी आया और हैरान हो गई।

होमवर्क से तंग आकर झल्लाया बच्चा
छोटे बच्चा जो होमवर्क कर रहा था उसने होमवर्क से तंग आकर झल्ला कर अपनी मां से ऐसी बात कही जिसको सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर इसने ये बात सीखी कहा से इसके साथ ही इस बच्चे की मासूम अंदाज पर आपको प्यार भी जा जाएगा।

पढ़ाई से गुस्सा होकर पटकने लगा पेंन्सिल
छोटे से बच्चे को देखकर साफ पता चल रहा है कि उसका पढ़ने का बिलकुल मन नहीं है। लेकिन होमवर्क कम्पलीट करने का प्रेशर उसके चेहरे पर दिख रहा है। वो अपनी बात बोलते हुए गुस्से में टेबल पर अपनी पेंन्सिल भी पकट रहा है।

बच्चे ने मासूमियत से कहा -मैं इस दुनिया में क्यों आया
बच्चे ने झल्लते हुए मां से कहा
मैं परेशान हो रहा हूं, मैं इस दुनिया में क्यों आया, मैं इस दुनिया से निकल जाऊंगा, इस पर मां ने पूछा क्यों निकल जाओगे ? इसके जवाब में बच्चा कहता है क्योंकि मेरा इस दुनिया में मन नहीं लगता। इस पर मां पूछती है क्यों मन नहीं लगता तो बच्चा बड़े ही भोलेपन से जवाब देता है क्योंकि तुम गंदी हो!

खूब वायरल हो रहा ये वीडियो, कैप्शन में लिखी ये बात
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर daiviksharma28 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया गया है इरिटेशन अपने चरम पर।
लोग बच्चे को गुस्से को पढ़ाई के बोझ से जोड़ रहे
वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखकर बच्चे की झल्लाहट को एजुकेशन सिस्टम से जोड़ दिया है। लोग कह रहे है बच्चों के ऊपर बहुत पढ़ाई का प्रेशर है। इस वीडियो को लाखों लोग पसंद कर चुके हैं।

कम उम्र में पढ़ाई का इतना दबाव
एक यूजर ने लिखा इतनी कम उम्र में पढ़ाई का इतना दबाव, मानसिक स्वास्थ्य बहुत जरूरी है, न जाने हम इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं, मेरा 6 साल का भाई भी यही कहता है और हम नहीं जानते कि कैसे संभालना है, इस प्रमुख मुद्दे को शिक्षा प्रणाली को इसे समझने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications