'मैं पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब भारत की बहू हूं', Seema Haider ने लगाई पीएम मोदी से गुहार
Seema Haider: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है, उसने शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को सभी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सर्विस बंद करने का ऐलान किया है और साथ ही पाकिस्तानियों को जारी किए सभी मौजूदा वैध वीजा को भी रद्द कर दिया है। ट
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 'पाकिस्तानी नागरिकों दिए गए सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे, मेडिकल वीजा भी केवल 29 अप्रैल तक ही मान्य होंगे इसलिए वीजा अवधि खत्म होने से पहले पाकिस्तानी भारत छोड़ें।'

जिसके बाद से भारत में मौजूद पाकिस्तानी जहां काफी परेशान नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक सवाल सभी के मन में हैं कि अब पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का क्या होगा?
"मैं पाकिस्तान की बेटी थी,अब भारत की बहू हूं"
मालूम हो कि पांच बच्चों की मां सीमा हैदर साल 2023 में तब सुर्खियां बटोरी थी, जब वो ग्रेटर नोएडा के सचिन के प्यार में पागल होकर अवैध रास्ते से भारत में दाखिल हुई थी, वो भी अपने चार बच्चों के साथ।
सीमा हैदर अब सचिन के बच्चे की मां है (Seema Haider)
हाल ही में सचिन मीणा की पहली संतान को जन्म देने वाली सीमा हैदर ने पीटीआई से बात करते हुए कहा है 'मैं पाकिस्तान की बेटी थी किन अब भारत की बहू हूं, मुझे वापस न भेजा जाए।'
सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई गुहार
उन्होंने कहा कि 'मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मैं पीएम (नरेंद्र) मोदी और यूपी सीएम योगी (आदित्यनाथ) से अपील करती हूं कि वे मुझे भारत में रहने दें।' सीमा ने कहा कि' वो हिंदू बन गई हैं और वो अब सचिन मीणा की पत्नी के रूप में हिंदुस्तान में रह रही हैं, वो भारतीय हैं।'
'सीमा अब भारतीय है, सनातन धर्म का पालन कर रही हैं'
इससे पहले सीमा हैदर के वकील और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि 'सीमा अब भारतीय है, सनातन धर्म का पालन कर रही हैं, अब वो भारतीय बच्चे की मां है, उसका यहां पर पति है, घर है, ऐसे में उसका पाकिस्तान जाने का सवाल ही खड़ा नहीं होता है।'
'मुझे नहीं लगता है कि उसे पाकिस्तान भेजा जाएगा'
'वो और सचिन मीणा दोनों ही जमानत पर बाहर हैं, उनके रिश्ते से जुड़े सारे कागज भारत सरकार के मंत्रालय, एटीएस और होम मिनिस्टरी के पास जमा है, कोर्ट के आदेश पर ही सीमा रबूपुरा में रह रही है, हमारी याचिका महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पास पेडिंग है, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि उसे पाकिस्तान भेजा जाएगा।'
'सीमा-सचिन के मामले को वीजा वाले मुद्दे से जोड़ना सही नहीं' (Seema Haider)
एपीसिंह ने कहा कि 'सीमा और सचिन ने नेपाल में शादी की थी, इसके बाद दोनों ने इंडिया आकर भी शादी की। हिंदू धर्म अपनाकर वो अपने पति संग शांति पूर्वक रह रही है, वो खुद पहलगाम की घटना से आहत है, भारत सरकार ने जो कदम उठाए हैं वो पूरी तरह से सही है लेकिन सीमा का मामला अलग है। इसे वीजा से जोड़ना उचित नहीं है, दोनों अलग-अलग बातें हैं।'












Click it and Unblock the Notifications