'गर्भावस्था से ज्यादा कठिन स्तनपान', जानिए सानिया मिर्जा ने क्यों और किससे कही ये बात?
Sania Mirza: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा किसी ना किसी की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, हाल ही में उन्होंने मासूम मीनावाला को एक इंटव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने पहली बार खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की हैं। हालांकि इस निजी वार्तालाप में जिक्र उनके एक्स हसबैंड शोएब मलिक का नहीं था बल्कि सानिया ने इस इंटरव्यू में अपने बेटे इजहान और उसके साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा की है।
सानिया ने कहा कि 'मां बनना दुनिया का सबसे बड़ा सौभाग्य है लेकिन ये जर्नी बहुत कठिन होती है, गर्भावस्था से ज्यादा कठिन वो वक्त होता है जब आप ब्रेस्टफीडिंग वाली स्टेज में होते हैं।'

दरअसल सानिया ने बातें इसलिए कहीं क्योंकि सानिया से अक्सर सवाल किया जाता था कि उन्होंने टेनिस को अलविदा क्यों कह दिया? इसके पीछे कई तरह की अटकलें भी लगाई जाती रहीं हैं लेकिन कभी भी सानिया मिर्जा ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया था।
बेटे के लिए करना पड़ा,सानिया ने कही दिल की बात (Sania Mirza)
लेकिन इंटरव्यू में सानिया ने कहा कि 'टेनिस से पीछे हटने का कारण इमोशनल था और उनके बेटे इजहान के लिए मौजूद रहने की इच्छा से भी जुड़ा था। इजहान बहुत छोटा था और उस वक्त उसे मां की जरूरत थी, मैं उन पलों को मिस नहीं करना चाहती थी।'
'मैंने तीन महीने इजहान को स्तनपान कराया है'
उन्होंने कहा कि 'मैं तीन-चार बार प्रेग्नेंट हो जाऊं लेकिन ब्रेस्टफीडिंग कराना काफी टफ होता है। उस वक्त आप बहुत सारे मानसिक तनाव और हार्मोनल चेंज से गुजरते हैं। नींद पूरी नहीं होना, तनाव में रहना, सच कहें तो ब्रेस्टफीडिंग आपको थका देती है, मैंने तीन महीने इजहान को स्तनपान कराया है।'
मैं शारीरिक और मानसिक तनाव से जूझ रही थी:सानिया मिर्जा
सानिया ने बताया कि '6 वीक के इजहान को छोड़कर मुझे एक बार दिल्ली जाना था, ये मेरे लिए काफी कठिन था। मैं शारीरिक और मानसिक तनाव से जूझ रही थी, मेरी मां ने कहा कि तुम जाओ, मैं हूं, वो बहुत सपोर्ट करती हैं लेकिन मैं तनाव में रहती थी। मुझे याद है कि किस तरह से मैंने उड़ान के बीच में ब्रेस्टफीड बॉटल को भरा था, मैं कितना रोई थी, मैं ही जानती हूं।'
'स्तनपान ना कराना और भी खतरनाक है'
'मैं तीन महीने के बाद अपने डॉक्टर के पास गई थी और उन्हें स्तनपान से जुड़ी बातों के बारे में बताया था, जिस पर मेरी डॉक्टर ने मुझे कहा कि ये बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर ये ना हो तो भी बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसका इलाज काफी दर्दनाक होता है।'
सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी
आपको बता दें कि भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने न केवल भारत में महिला टेनिस को एक नई पहचान दिलाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय टेनिस का परचम लहराया। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की थी, इस शादी से दोनों को एक बेटा इजहान है।
सानिया सिंगल मदर के रूप में इजहान की परवरिश में लगी हैं
शादी के आठ साल बाद सानिया मां बनी थीं। साल 2023 में शोएब और सानिया का तलाक हो गया। शोएब ने तलाक के बाद सना जावेद ( पाकिस्तानी अभिनेत्री-होस्ट) से शादी कर ली लेकिन सानिया सिंगल मदर के रूप में इजहान की परवरिश में लगी हैं। बेटे की कस्टडी उनके पास है, वो दुबई में अपने बेटे के साथ रहती हैं।
एक नजर सानिया मिर्जा के रिकॉर्ड पर (Sania Mirza)
- 2005 में सानिया मिर्ज़ा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में जगह बनाकर इतिहास रचा था।
- 2005 में हैदराबाद ओपन जीतकर WTA टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
- उन्होंने 2009 में महेश भूपति के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।
- 2015 में स्विट्जरलैंड की टेनिस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ जोड़ी बनाकर उन्होंने विंबलडन, यूएस ओपन, और ऑस्ट्रेलियन ओपन में डबल्स खिताब जीते।
- सानिया डबल्स रैंकिंग में विश्व नंबर 1 भी बनीं।












Click it and Unblock the Notifications