Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Namaste Trump: अहमदाबाद में भीड़ देखकर बोले ट्र्रंप, ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा का आगाज कर दिया है। राष्‍ट्रपति ट्रंप पहले अहमदाबाद पहुंचे और यहां पर उन्‍होंने रोड शो में भारतीय संस्‍कृति की एक झलक को करीब से देखा। इस दौरान जिस भीड़ ने उनका स्‍वागत किया, उसे देखकर अमेरिकी राष्‍ट्रपति हैरान रह गए। राष्‍ट्रपति के सलाहकार ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि उन्‍होंने रोड शो को देखकर किस तरह से प्रतिक्रिया दी है।

trump-road-show.jpg

ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के सलाहकार डैन स्‍कैविनो जूनियर ने ट्वीट कर बताया कि राष्‍ट्रपति ट्रंप ने रोड शो को एक अविश्‍वसनीय नजारा बताया। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा, 'स्‍टेडियम तक जाने वाले रास्‍ते में जो नजारा दिखा वैसा पहले नहीं देखा यह बिल्‍कुल अविश्‍वसीनय है।' अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पहली भारत यात्रा आज से शुरू हो रही है। ट्रंप का यह दौरा कई मायनों में अहम है। मोटेरा स्‍टेडियम में आयोजित 'नमस्‍ते ट्रंप' कार्यक्रम में जाने से पहले ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी मेलानिया साबरमती आश्रम गए। यहां पर दोनों ने आश्रम के बारे में जानकारी ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महत्‍वपूर्ण बातों को जाना।

Recommended Video

    Namaste Trump: Motera Stadium में Donald Trump का संबोधन, कही ये दस बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी

    भारत की मेहमाननवाजी के मुरीद ट्रंप

    ट्रंप ने अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा का आगाज कर दिया है। मोटेरा स्‍टेडियम में आयोजित 'नमस्‍ते ट्रंप' कार्यक्रम के संबोधन की शुरुआत राष्‍ट्रपति ट्रंप ने 'नमस्‍ते' के साथ की। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे और उन्‍हें एक असाधारण नेता करार दिया। स्‍टेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फर्स्‍ट लेडी मेलानिया ने भी मंच साझा किया। राष्‍ट्रपति ट्रंप पहले अहमदाबाद पहुंचे हैं और मोटेरा स्‍टेडियम पहुंचने से पहले उन्‍होंने रोड शो में भारतीय संस्‍कृति की एक झलक को करीब से देखा। ट्रंप ने अपने संबोधन कहा, 'हम हमेशा इस असाधारण मेहमाननवाजी को हमेशा याद रखेंगे। हमारे दिलों में भारत के लिए हमेशा एक खास जगह रहेगी।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+