Sridevi Death Case:सुब्रमण्यम स्वामी का सनसनीखेज दावा-श्रीदेवी की हत्या हुई होगी, वो शराब नहीं पीती थीं
नई दिल्ली। अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत का सस्पेंस अभी बरकरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी के मन में कई सवाल कौंध रहे हैं कि इसी बीच बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी का चौंकाऊ बयान सामने आया है। स्वामी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि श्रीदेवी का बाथटब में डूबकर मरना संभव नहीं लगता, मुझे तो लगता है कि अभिनेत्री श्रीदेवी की हत्या हुई होगी। स्वामी ने बाथटब में डूबने वाली बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाथटब में गिरकर मौत होने की बात अजीब लगती है जब तक कि कोई धक्का न दे। श्रीदेवी शराब नहीं पीती थीं ऐसे में उनकी बॉडी में शराब के अंश कहां से आए, भाजपा नेता ने श्रीदेवी की मौत मामले की दोबारा और नए सिरे से जांच करने की मांग की है।

स्वामी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी जिक्र करते हुए कहा है कि अभिनेत्रियों से दाऊद के नाजायज रिश्तों पर भी हमें थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं बल्कि बाथटब में डूबने से हुई
हालांकि अबतक दुबई पुलिस और दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की तरफ से इस मामले में साजिश जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है। आपको बता दें कि फोरेंसिक रिपोर्ट में सोमवार को खुलासा हुआ कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं बल्कि बाथटब में डूबने से हुई। उनकी बॉडी में शराब के अंश पाए जाते गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब के प्रभाव की वजह से श्रीदेवी बाथरूम में अपना संतुलन खो बैठीं और बाथटब में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।
अमर सिंह ने भी कहा था-श्रीदेवी शराब नहीं पीती थीं
स्वामी से पहले राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने भी फॉरेंसिक जांच में एल्कोहल पाए जाने की बात पर कहा था कि श्रीदेवी शराब नहीं पीती थीं। बल्कि कभी कभार वाइन पी लिया करती थीं। इस रिपोर्ट के बाद दुबई पुलिस फिर से मामले की जांच कर रही है उसने अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक मौत के मामले में उनके पति बोनी कपूर का बयान दर्ज किया है। इसके अलावा उसने श्रीदेवी के रिश्तेदारों और होटल स्टॉफ से भी सवाल-जवाब किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications