शॉर्ट टर्म सीएम के लॉंग टर्म बयान: मैंने शराब पीनी छोड़ दी तो मुख्यमंत्री बन गया

रांची। अस्थायी इंतजाम के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री बनाए गए जीतन राम मांझी और विवाद का नाता चोली-दामन जैसा है। वो जब भी कुछ बोलते हैं बिन सिर-पैर की बात बोलते हैं और राजनीतिक बवाल शुरु हो जाता है। मांझी ने एक बार फिर ऐसा ही बयान दिया है। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि मैंने शराब पीना छोड़ दिया तो मैं मुख्‍यमंत्री बन गया। मांझी ने समारोह में भुइयां व मुसहर जाति के लोगों से शराब छोड़ देने की अपील की।

Jitan Ram Manjhi
जीतन राम मांझी ने कहा कि हम भुइयां जाति के हैं और हम भी खूब शराब पीते थे। बाद में पीना छोड़ दिया तो आज प्रदेश का मुख्‍यमंत्री बन गया। उन्‍होंने भुइंया जाति के लोगों से शराब छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि बच्‍चों को पढ़ाईए, लिखाईए और राजनीति में लेकर आईए और सूबे के विकास में साथ दीजिए। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कालाधन वापस लाने का वादा करने वाली भाजपा का काला धन कहां गया।

उन्होंने कहा कि पता चला है कि 465 लोगों की सूची में से केवल 5-6 खातों में ही पैसा है। निकाली गई राशि भाजपाइयों की थी। इसलिए खुलासा होने से पहले ही काला को उजला बना दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठे चुनावी वादों के सहारे जदयू के वोटों को प्राप्त कर लिया। भाजपा की सोच दोरंगी है। जदयू विकास की राजनीति करती है। जदयू ने जिस तरह बिहार में गरीबों को हक दिलाया है उसी प्रकार झारखंड में भी गरीबों को हक मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+