लोकसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A. की तैयारियां तेज, खड़गे के घर पर अहम बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा? जानिए

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन का मुकाबला करने के लिए गठित एलायंस आईएनडीआईए ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों के बंटवारे और चुनाव घोषणा पत्र को लेकर मंथन जारी है। आईएनडीआईए शामिल कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में गठबंधन समिति और घोषणापत्र समिति के सदस्यों के साथ अहम बैठकें की हैं।

गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठकों को लेकर आईएनडीआईए से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सीटों को बंटवारे और चुनावी घोषणा पत्र को लेकर अहम चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस गठबंधन समिति की अहम बैठक हुई। जिसके बाद एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस घोषणापत्र समिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम ने की।

I.N.D.I.A alliance preparations

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज करते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी की गठबंधन समिति और घोषणापत्र समिति के सदस्यों के साथ बैठकें कीं।

Recommended Video

    लोकसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A. की तैयारियां तेज, खड़गे के घर पर अहम बैठक

    कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने घोषणापत्र समिति की बैठक की बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये आईएनडीआईए घोषणापत्र समिति की पहली बैठक थी। उन्होंने कहा कहा, "आज की बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर अगले सप्ताह फिर से बैठक होगी। इसमें प्रारंभिक विचारों का आदान-प्रदान किया गया।"

    वहीं बैठक के बाद कांग्रेस राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, "कांग्रेस गठबंधन समिति ने पिछले कई दिनों में भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA ब्लॉक) के भीतर विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। आज, उनका विवरण पार्टी अध्यक्ष खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को दिया गया। अब जल्द ही कांग्रेस आईएनडीआईए के अन्य सहयोगी दलों के साथ राज्यों में सीटों और घोषणा पत्र को लेकर चर्चा करेगी।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+