मोदी से मिला तो गलत क्या, वो कोई पाकिस्तानी नहीं: शरद पवार

पवार के अनुसार मैं देश का कृषिमंत्री हूं ऐसे में अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करता रहता हूं, मैं पश्चिम बंगाल गया तो ममता बनर्जी से मिला, उड़ीसा गया तो नवीन पटनायक से मिला, मध्यप्रदेश गया तो शिवराज सिंह चौहान से मिला, मोदी से मुलाकात करने पर इतना शोर क्यों? पवार का कहना है कि मोदी कोई पाकिस्तानी या चीनी नागरिक नहीं हैं, जिससे मिलने पर बातें बनने लगें।
गौर हो कि कुछ समय पहले भी प्रफुल्ल पटेल ने भी बयान दिया था कि गुजरात दंगों का आरोप नरेंद्र मोदी पर नहीं लगाया जाना चाहिए, उन्होने जांच का सामना किया और वह निर्दोष साबित हो गये हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि एक क्षेत्रीय समाचार पत्र ने दावा किया था कि एनसीपी नेता शरद पवार और नरेंद्र मोदी ने आगामी चुनाव को लेकर एक गुप्त मुलाकात की है, जिसका एनसीपी के लोगों ने खंडन किया था। अब कहा जा रहा है कि मोदी और पवार की मुलाकात राजनीतिक नहीं थी।
शरद पवार और भाजपा की करीबियां तब चर्चा में आयी जब एक कार्यक्रम के सिलसिले में पवार, नितिन गडकरी से मिले।












Click it and Unblock the Notifications