मैं मल्लिकार्जुन, कभी बर्दाश्त नहीं..., कांग्रेस अध्यक्ष ने डीके सुरेश को 'देश तोड़ने' वाले बयान पर दी चेतावनी
Mallikarjun Kharge news, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, देश को तोड़ने की बात करेगा, उसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संसद में खड़गे की यह टिप्पणी उनकी पार्टी के सांसद डीके सुरेश के विवादास्पद बयान पर आई है।
डीके सुरेश ने कहा था कि, दक्षिण भारत के लिए "अलग देश" की मांग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कर्नाटक को भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र से पर्याप्त धन नहीं मिल रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को सदन में कहा कि, अगर कोई देश को तोड़ने की बात करेगा तो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, चाहे मेरी पार्टी हो या किसी और की, मैं मल्लिकार्जुन खड़गे खुद कहूंगा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हम एक हैं। हम एक रहेंगे।
Recommended Video
डीके सुरेश के इस विवादास्पद बयान पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, मैं सोनिया गांधी से माफी और कार्रवाई की मांग करता हूं। यह (एक सांसद के रूप में) उनकी शपथ का उल्लंघन है...मैं आग्रह करता हूं कि मामला आचार समिति को भेजा जाए। कांग्रेस को कार्रवाई करनी चाहिए। अगर वे नहीं मानेंगे तो देश मान लेगा कि आप भी देश के 'टुकड़े-टुकड़े' में शामिल हैं।
आपको बता दें कि, कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने कहा कि दक्षिण भारत के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि जो पैसा दक्षिण तक पहुंचना चाहिए था, उसे डायवर्ट कर उत्तर भारत में बांटा जा रहा है। अगर इस अन्याय को दूर नहीं किया गया तो दक्षिणी राज्य एक अलग देश बनाने की मांग करने के लिए मजबूर होंगे।
भाजपा ने डीके सुरेश के बयान को लेकर कांग्रेस की आलोचना की है। सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी का इतिहास "फूट डालो और राज करो" का है। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि "एक तरफ, उनके नेता राहुल गांधी अपनी 'जोड़ो' यात्रा के साथ देश को 'एकजुट' करने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तरफ, हमारे पास एक सांसद है जो देश को तोड़ने पर आमादा है। कांग्रेस का विचार फूट डालो और राज करो का है। उपनिवेशवादियों द्वारा अपनाई गई स्थिति से भी बदतर।












Click it and Unblock the Notifications