Lockdown: मुझे खेद है कि लोग घरों में बंद है, लेकिन बचाव का कोई और तरीका नहीं: उद्धव
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक त्रस्त राज्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य में तेजी से फैल रही महामारी से प्रदेशों के लोगों को घरों में रहने की नसीहत दी है। उन्होंने चीन के वुहान शहर का उदाहरण देते हुए लोगों को समझाया है कि वहां चीजें तेजी से सामान्य हुई हैं और प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं, जो कि एक अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र में भी चीजें सामान्य होंगी, तब तक के लिए वायरस से सुरक्षा के लिए अपने घरों में रहें।

बुधवार दोपहर एक के बाद एक किए दो ट्वीट में मुख्यमंत्री महाराष्ट्र ने घरों में बंद लोगों का दर्द को साझा करते हुए कहा, मैं समझता हूं कि लोग घर पर रहते हुए विभिन्न प्रकार के मुद्दों का सामना कर रहे हैं। यही नहीं, लोग घरों में बैठे-बैठे तंग हो रहे हैं। मुझे इस पर खेद है, लेकिन COVID19 को हराने के लिए घर पर रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

दूसरे ट्वीट में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, मुझे समाचार चैनलों के माध्यम से दुनिया भर से खबर मिल रही है कि वुहान (चीन) में चीजें सामान्य स्थिति में लौट आई हैं और प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं। यह अच्छी खबर है। इसका मतलब समय के साथ चीजें बेहतर हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि वायरस से सुरक्षा के लिए अभी घरों में रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं हैं।

गौरतलब है देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जो अब बढ़कर 5,375 हो गई है और 165-67 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को महराष्ट्र में 60 और नए केस मिले, जिससे अकेले महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 1078 हो गई। इनमें 44 मरीज मुंबई और 9 पुणे के हैं।
I am getting news from all over the world through news channels, that things in Wuhan (China) have returned to normalcy and the restrictions are being removed. It's good news. This means things can be better with time: Maharashtra CM Udhhav Thackeray pic.twitter.com/w07B9hGHRb
— ANI (@ANI) April 8, 2020
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में 773 नए संक्रमित मिले है और उनमें से 35 मरीजों की मौत हुई। हालांकि इस दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 468 मरीज ठीक भी हुए हैं। खबर के मुताबिक मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घटिया क्वालिटी के पीपीई किट दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है।

covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को देशभर में संक्रमण के 573 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में मंगलवार को सबसे ज्यादा 150 केस बढ़े थे और गत बुधवार को महाराष्ट्र में 60 और नए मामले सामने आए हैं, जिससे महाराष्ट्र में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1078 पहुंच गई है, जो कि राज्यों में सर्वाधिक है।

उल्लेखनीय है देश में महाराष्ट्र में सर्वाधिक कोरोना वायरस प्रभावित मरीज हैं। दूसरे नंबर पर दक्षिणी राज्य तमिलनाडु हैं, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 690 पाई गई है। तीसरे नंबर है राजधानी दिल्ली है, जहां 576 मामले पाए गए हैं जबकि चौथे नंबर पर तेलंगाना हैं, जहां अब तक 404 पाए जा चुके हैं। पांचवे और छठवे नंबर पर राजस्थान और मध्य प्रदेश हैं, जहां अब तक क्रमशः 348 और 336 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
यह भी पढ़ें-Good News: कोरोना वैक्सीन का 14 लोगों पर सफल रहा ट्रायल, जगी उम्मीद!












Click it and Unblock the Notifications