महाराष्ट्र में 1000 के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, सबसे ज्यादा केस मुंबई से
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 को पास कर गई है। मंगलवार को महाराष्ट्र में 150 नए केस सामने आए। जिससे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1018 हो गई। महाराष्ट्र पहला राज्य है, जिसमें 1000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 64 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी मुंबई हैं। मुंबई में कोरोना के 642 केसों की पुष्टि हुई है।

मंगलवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 150 नए मामलों सामने आए। ये एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसमें 116 अकेले मुंबई से आए। पुणे में 18, अहमदनगर, नागपुर और औरंगाबाद में तीन-तीन, ठाणे और बुल्ढाणा में दो-दो और सतारा, रत्नागिरि और सांगली में एक-एक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि मंगलवार को हुई। महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु और दिल्ली में भी 600 से ज्यादा मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।
मुंबई में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के पास एक चाय वाला भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इस चायवाले को कोरोना पाए जाने के बाद उनके घर की सिक्युरिटी में तैनात 150 जवानों को बांद्रा में क्वारैंटाइन कर दिया गया है। ये जवान संक्रमित व्यक्ति की दुकान पर चाय पीने जाते थे। बीएमसी ने मातोश्री और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया है और पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।
मंगलवार को भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4789 हो गई है। 124 लोगों की मौत भारत में इस वायरस से हुई है। 4312 का अभी इलाज हो रहा है और 353 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना वायरस दुनियाभर में कहर बना हुआ है। दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 14 लाख, 11 हजार हो गई है। वहीं अब तक 81 हजार से ज्यादा लोगों की जान ये वायरस ले चुका है। इटली, स्पेन, अमेरिका के बाद अब फ्रांस में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 10000 के पार हो गई है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications