मैं 100 प्रतिशत हिंदू हूं: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया
बेंगलुरु। इस समय पूरे देश में एक बार फिर से हिंदुत्व को लेकर बहस छिड़ी हुई है लेकिन जहा राजनेताओं को इस बहस का समाधान खोजना चाहिए वहीं दूसरी ओर वो खुद ऐसे बयान दे रहे हैं जो कि इस आग में घी का काम करते हैं।

यहां बात हो रही है कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया की, जिन्होंने बीजेपी पर हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद भी हिंदू हैं। सीएम ने शनिवार को कहा कि मैं भी हिंदू हूं। मेरा क्या नाम है? यह सिद्धा-रामा। मैं 100 प्रतिशत हिंदू हूं।
ध्रुवीकरण की राजनीति
कर्नाटक के सीएम ने कहा कि ये सब ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है, मैं भी हिंदू हूं लेकिन मैं बीजेपी की तरह हल्ला नहीं मचाता हूं। बीजेपी यहां भी वैसे ही राजनीति कर रही है, जैसे कि यूपी में कर रही थी। वहां के नेता चुनावों के मुद्देनजर यहां की यात्रा कर रहे हैं और खुद को विस्तारक बता रहे हैं। इसका क्या मतलब है?
कांग्रेस ने किया ऐलान
आपको बता दें कि कांग्रेस आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रदेश के मुख्यमंत्री के.सिद्धारमैया के नेतृत्व में लड़ेगी। पार्टी ने जी.परमेश्वरा को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा है और उन्हें राज्य मंत्रिमंडल से फौरन इस्तीफा देने को कहा है।
बेटे के बारे में दिया ये बयान
सिद्धारमैया ने अपने बेटे यतिंद्र को वरुणा से टिकट देने के सवाल पर कहा कि इसका फैसला हाई कमान करेगा। यतिंद्र 2008 से वरुणा से विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications