पीएम बनने की इच्छा रखते हैं आजम खां, खुद को बताया बेस्ट च्वाइस
नई दिल्ली। एक बार फिर से विवादों के किंग यानी यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। लाजपत भवन में आयोजित मिथिला महोत्सव में मीडिया से बात करते हुए आजम खां ने बड़ी ही अजीब बात की।
उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं बिहार की जनता की इस बार बढ़िया काम किया है और देश के कूड़ा-करकट को बाहर निकालकर फेंक दिया इसके लिए उनको मैं शुक्रिया कहना चाहता हूं।
'देश के पीएम बनने की इच्छा रखते हैं आजम खां'
एक सवाल के जवाब में आजम खां ने पीएम बनने की बात कहकर सबको चौंका दिया। उन्होंने बोला कि यदि मोदी जी इस्तीफा दें दे फिर मैं दिखाउंगा कि कैसे देश चलाया जाता है और पीएम बनने में क्या है जब जब गूगल में 10 टॉप क्रिमनल की सूची में नाम वाला देश का राजा बन सकता है तो वो क्यों नहीं?
यही नहीं आजम खां ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल के उन सारे बयानों को सही बताते हुए कहा कि सीबीआई ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है उसे छापा मारने से पहले सीएम अरविंद केजरीवाल को सूचना देनी चाहिए थी वहां बदले की राजनीति हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications