Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम मोदी से इसलिए मुलाकात करेंगे ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक

नई दिल्ली- ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात समेत कई मीटिंग के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। उनका राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

Ill be meeting PM Modi, regarding mainly the damage done by Cyclone Fani:Odisha CM

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कई कार्यक्रमों के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उनके राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात का कार्यक्रम है। साथ ही वे नीति आयोग की बैठक में भी हिस्सा लेने के लिए राजधानी आए हैं। अपने कार्यक्रमों और दिल्ली दौरे के एजेंडे के बारे में उन्होंने बताया है कि, "मैं प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यतौर पर साइक्लोन फनी से हुए नुकसान के सिलसिले में और उस फंड को लेकर मुलाकात करूंगा, जो केंद्र हमें उसके लिए देता है। मेरा राष्ट्रपति के साथ भी अप्वॉयंटमेंट है, जिनसे मैं मिलूंगा और मैं नीति आयोग की बैठक में भी हिस्सा लूंगा।"

ओडिशा में बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव मे पहले से बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन विधानसभा में अभी भी नवीन पटनायक का जलवा बरकरार है। वैसे भी पटनायक के संबंध पीएम मोदी से अच्छे माने जाते हैं और कयास लगाए जा रहे हैं, कि राज्यसभा में या लोकसभा में भी किसी जरूरी विधेयक पर आवश्यकता होने पर बीजेडी, बीजेपी सरकार का समर्थन कर सकती है। इसलिए, साइक्लोन फनी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा सरकार को हर तरह की केंद्रीय मदद बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के पहुंचाई थी और साइक्लोन प्रभावित लोगों की समय पर सहायता करने के लिए नवीन पटनायक सरकार की काफी सराहना भी की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+