कोरोना काल में राजनीतिक टकराव, रेल मंत्री का महाराष्ट्र सरकार पर पटलवार, कहा-जितनी ट्रेनें ट्रेन चाहिए, उतनी देंगे, लेकिन...
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार के बीच राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने जहां केंद्र और रेल मंत्रालय पर प्रवासियों को भेजने में मदद न करने का आरोप लगाया तो वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया। पीयूष गोयल ने ट्वीट के जरिए उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र सरकार पर पलटवार करते हुए प्रवासियों के लिए ट्रेनें चलाने में सहयोग न करने का आरोप लगाया है।

पीयूष गोयल ने ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से कोई लिस्ट नही दी गई है। उन्होंने कहा कि मुझे टीवी के जरिए पता चला कि महाराष्ट्र सरकार ने 200 ट्रेनों की लिस्ट भारतीय रेल को सौंपी है, लेकिन ऐसी कोई जानकारी रेलवे के पास नहीं है। उन्होंने लिखा कि काफी फोलोअप के बावजूद भी एक भी ट्रेन के यात्रियों की लिस्ट रेलवे को नहीं सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस बार स्टेशन पर आने के बाद ट्रेनों को खाली वापस नहीं लौटना होगा।












Click it and Unblock the Notifications