जयललिता के पोएस गार्डन घर पर हमारा अधिकार: दीपा जयकुमार

पोएस गार्डन आवास पर मेरा और मेरे भाई का नैतिक और संवैधानिक अधिकार है।

चेन्नई। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के उस फैसले का विरोध किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जयललिता के आवास को मेमोरियल घोषित किया जाएगा। उन्होंने आज जयललिता के मौत की न्यायिक जांच के आदेश देने के साथ-साथ पोएस गार्डन को स्मारक घोषित करने की बात कही।

 I have moral, ethical and legal right over jayalalithaa house: Deepa Jayakumar

तमिलनाडु सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार ने कहा कि हमसे विचार-विमर्श किए बिना मुख्यमंत्री को यह फैसला करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पोएस गार्डन आवास पर मेरा और मेरे भाई का नैतिक और संवैधानिक अधिकार है। हमसे विचार-विमर्श किए बिना वो ये फैसला नहीं कर सकते है।

आपको बता दें कि पलानीस्वामी ने कहा कि विभिन्न वर्गो एवं जनता द्वारा की जा रही मांग को देखते हुए उनकी भावना का सम्मान करते हुए सरकार ने चेन्नई स्थित जयललिता के आवास 'पोएस गार्डन' को एक स्मारक में तब्दील करने का फैसला किया है और उसे सार्वजनिक करने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा जयललिता के मौत की न्यायिक जांच के आदेश देने के फैसले को अपोलो हॉस्पिटल ने सही ठहराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+