हमारे देश में भी शुरू होना चाहिए '#MeToo इंडिया' जैसा कैंपेन: मेनका गांधी

नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया।इसके बाद अब केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश में भी '#Me Too' कैपेंन चलाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत में भी मी टू जैसे अभियान चलाए जाने चाहिए, ताकि कोई भी महिला अपने साथ हुए यौन शोषण के मामले पर खुलकर बोल सके और हम उसकी जांच कर उसकी मदद कर सके।

 I feel we should also start something called Me Too India in which any woman who has been harassed at any point should write to us: Maneka Gandhi

उन्होंने कहा कि पहली बार राष्ट्रीय महिला आयोग उत्पीड़न की हर शिकायत की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा ये पहली सरकार है जिसने सोशल मीडिया पर महिलाओं के लिए 'शी बॉक्स' शुरू किया है। इसकी मदद से महिलाएं अपनी शिकायत हम तक पहुंचा सकती है, जिसके बाद उनकी फौरन मदद की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+