CAA Protest पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पूर्वोत्तर के राज्यों के बाद अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार पहुंच गया है और इसने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है, दिल्ली से लेकर मुंबई और लखनऊ से लेकर बेंगलुरु तक प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं, आज भी देश की राजधानी में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है, जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोग CAA के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
CAA Protest पर Smriti Irani ने दिया बड़ा बयान
इन सबके बीच नागरिकता संशोधन कानून के हो रहे विरोध पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ये देश की संसद का अपमान है,वो लोग जो दंगा करने वालों का साथ दे रहे हैं, सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करे, संविधान के दायरे में भारत के किसी नागरिक का अधिकार कोई नहीं छिन सकता है।

'CAA को लेकर कई लोग कन्फ्यूजन फैला रहे हैं'
इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि CAA को लेकर कई लोग कन्फ्यूजन फैला रहे हैं, ये बिल सिर्फ घुसपैठियों के खिलाफ है, इस बिल से किसी की नागरिकता नहीं छीनेगी, बल्कि कुछ शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी, कुछ लोग इस बिल का विरोध करते हुए पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, मंत्री ने कहा कि सरकार आम लोगों तक पहुंच रही है और अफवाहों से बचने के लिए कह रही है।
देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शन...
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शन किया जा रहा है, इस दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications