बिहार टॉपर्स घोटाला: रूबी राय ने खोले कई राज, कहा मैं देहाती लड़की हूं, पता नहीं कैसे टॉपर बन गई
नयी दिल्ली। बिहार टॉपर्स विवाद में आर्ट्स की फर्जी टॉपर रूबी राय को गिरफ्तारी के बाद उसे 8 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद एसआईटी के पूछताछ के दौरान रूबी इस घोटाले से जुड़े कई राय खोले। रूबी ने विशेष जांच टीम के सवालों के जवाब में कहा कि मैं बस पास होना चाहती थी, लेकिन बच्चा चाचा ने टॉप करा दिया। बिहार टॉपर फैक्ट्री, जहां मोबाईल की दुकान में चलता है इंटर कॉलेज

रिव्यू टेस्ट में पेल हो चुकी रूबी ने कहा कि वो गांव की रहने वाली लड़की है, उसे नहीं पता कि वो कैसे टॉप कर गई। उसने कहा कि परीक्षा देने से पहले पिताजी ने कहा कि बस रोल नबंर और अपना हस्ताक्षर ठीक से करना बाकी मैं देख लूंगा। रूबी ने पूछताछ के दौरान बताया कि इस घोटाले का मास्टमाइंड बच्चा राय उसके पिता को दोस्त है। परीक्षा सेंटर छोड़ने के लिए उसके पिताजी गए ते। उन्होंने कहा था कि जो आए बपस वो लिख देना। रूबी ने बताया कि वो अपनी परीक्षा में खुद बैठी थी,। उसने बताया कि जो मुझे जो आता था, मैंने कॉपी पर लिखा, लेकिन इसके बाद मेरे पिता और दादा ने क्या सेटिंग की, मुझे नहीं पता है। टॉपर घोटाला: जानिए आखिरकार एक मजदूर का बेटा 'बच्चा राय कैसे बना करोड़ों का मालिक
रूबी ने बताया कि परीक्षा के बाद उसने पिताजी ने पूछा था कि उसे कौन सा डिवीजन चाहिए। जिस पर उसने कहा था कि सेकेंड डिवीजन भी आ जाए तो बहुत है, क्योंकि उसकी परीक्षा ठीक नहीं गई थी। रूबी ने बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि वो टॉप कर जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications