भाई पर पत्नी हसीन जहां के रेप की कोशिश के आरोपों पर मोहम्मद शमी ने दी सफाई
नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने पत्नी हसीन जहां के लगाए गए आरोपों को गलत करार देते हुए कहा कि वो इस वक्त काफी कठिन स्थिति से गुजर रहे हैं। एबीपी न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में शमी ने कहा कि वो जिस शख्स से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं वहीं उनपर ऐसे आरोप लगा रहे हैं। शमी ने हसीन जहां द्वारा जारी किए गए ऑडियो टेप को गलत करते हुए इसकी जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने अपनी ढाई साल की बेटी का हवाला देते हुए हसीन जहां को फिर से एक होने की भावुक अपील भी की।

शमी ने बताया क्यों गए थे दुबई
शमी ने एबीपी न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में हसीन जहां के ऑडियो टेप को गलत करार देते हुए बताया कि वो दुबई किसी पाकिस्तानी लड़की से मिलने नहीं बल्कि पत्नी हसीन जहां के लिए दुबई गए थे। शमी ने कहा कि उनके लिए ऑडियो टेप मुद्दा नहीं है क्योंकि ऑडियो टेप की जांच होते ही ये गलत साबित हो जाएगा। शमी ने बताया कि उनकी पत्नी ने उनसे दो कैरेट के डायमंड रिंग की मांग की थी जिसके लिए वो दुबई गए थे और कोई बात नहीं है।

क्या शमी ने हसीन जहां को भाई के साथ संबंध बनाने को कहा था?
यह पूछे जाने पर कि क्या वो उन्होंने हसनी जहां को अपने भाई के साथ संबंध बनाने को कहा था, शमी ने कहा, 'इससे खराब और इससे गंदा आरोप आप किसी के ऊपर नहीं लगा सकते हैं। ये बहुत ही घिनौना आरोप हैं। ये सब चीजें बहुत बेबुनियाद है। इन सभी आरोपों की जांच होनी चाहिए। शमी ने आगे कहा कि वे पहले भी हमेशा अपनी बीवी के साथ चट्टान की खड़े थे और आज भी अपनी बीवी के साथ है। उनके अंदर जबतक जान रहेगी तबतक उनकी यही कोशिश रहेगी की उनका परिवार एक हो जाए।

हो सकता है किसी तीसरे का हाथ
शमी ने इस सारे विवाद के बीच किसी तीसरे शख्स का हाथ होने से भी इंकार नहीं किया। शमी ने कहा, "घर का झगड़ा तभी बाहर निकलता है जब इसके पीछे कोई होता है, दो इंसान एक दूसरे से इतना प्यार करते हो, आखिरी दिन तक इतना प्यार करते हों, लेकिन अचानक से दो दिन में इतना बदलाव हो जाता है, तो वो उसका(हसीन जहां) काम नहीं हो सकता।'












Click it and Unblock the Notifications