मैं ये नहीं कह रहा कि बीएस येदियुरप्पा बेदाग हैं: मनोहर पर्रिकर

मैं यह नहीं कह रहा कि वह बेदाग हैं। पर्रिकर का यह साक्षात्कार रविवार को एक स्थानीय केबल चैनल पर प्रसारित हुआ था। कर्नाटक में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने वाले कद्दावर लिंगायत नेता येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
पुलिस हिरासत से बाहर आने के बाद पार्टी से रूठे येदियुरप्पा ने स्वयं की अलग क्षेत्रीय पार्टी गठित की और पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिंगायत वोट कटने से भाजपा को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था।
इधर, येदियुरप्पा की भाजपा में वापसी को लेकर मीडिया और विपक्ष भाजपा की आलोचना कर रहे हैं और आम चुनाव के लिए भाजपा की भ्रष्टाचार विरोधी प्रचार अभियान पर सवाल उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications