44 साल के कुंवारे अक्षय खन्ना ने शादी और बच्चों के सवाल पर कहा- मैं इसके लिए नहीं..
मुंबई। अक्षय खन्ना बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में दिखे हैं। शुरूआती दिनों में उनकी छवि चॉकलेटी हीरो की हुआ करती थी लेकिन अब वो बेहद गंभीर एक्टर के रूप में जाने जाते हैं। पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'सेक्शन 375' में अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले अक्षय ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में अक्षय खन्ना ने बताया कि वो मैरिज मैटेरियल नहीं है।

जब 44 साल के अक्षय से ये पूछा गया कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की तो इस पर अक्षय ने कहा- 'मैं इस तरह की लाइफ के लिए नहीं बना हूं। शादी सबकुछ बदल देती है और मैं अपनी लाइफ अपने कंट्रोल में रखना चाहता हूं।' अक्षय खन्ना ने कहा मैं किसी के भी साथ अपनी निजी जिंदगी शेयर नहीं कर सकता हूं। फिर चाहे वह शादी हो और बच्चों को अडॉप्ट करना हो। ये सभी चीजें आपकी लाइफ में कई बड़े बदलाव लाती हैं। जो भी चीजें आपके लिए बेहद जरूरी होती हैं वे कहीं न कहीं कम जरूरी लगने लगती हैं।
क्योंकि बच्चे को पूरी अटेंशन चाहिए होती है। जो भी बदलाव आपको अपने निजी जीवन में करने होते हैं वो मैं नहीं कर सकता हूं। मैं किसी भी चीज को छोड़ नहीं सकता हूं। शायद, आगे भविष्य में भी नहीं छोड़ पाउंगा। साक्षात्कार में उनसे यह सवाल भी किया गया कि आप अगर शादी नहीं करोगे तो क्या बच्चे गोद लेंगे? इस पर अक्षय का कहना रहा कि, 'मैं इस तरह की लाइफ के लिए नहीं हूं चाहे फिर ये शादी हो या फिर बच्चा।'












Click it and Unblock the Notifications