पीएम बनने के लिए मोदी से ज्‍यादा योग्‍यता मुझमें: नीतीश कुमार

I am more able to become PM than Narendra Modi: Nitish Kumar
पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मोदी और पीएम पद के अन्‍य उम्‍मीदवारों से ज्‍यादा योग्‍य हैं। नीतीश ने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग आज संसद का नेतृत्‍व करने की बात कह रहे हैं, उन्‍हें संसद का कोई अनुभव नहीं है। उन्‍होने कहा कि ये सही नहीं है कि मैं प्रधानमंत्री बनना चाहता हूं, मैं बिहार का मुख्‍यमंत्री बनकर खुश हूं। नीतीश के अनुसार अगर तीसरे मोर्चे की पार्टीयों के नेता प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं तो इसमें कुछ भी बुराई नहीं है।

उन्‍होने राजग में लौटने की संभावना से इनकार किया और कहा कि राजग में लौटने की अपेक्षा मैं बिहार की मिट्टी में दफन हो जाना चाहूंगा। हमने कांग्रेस के साथ गठबंधन की भी इच्‍छा नहीं जताई थी। नीतीश ने दावा किया कि कांग्रेस ने उन्‍हें ऑफर दिया पर वह कभी भी संप्रग में शामिल नहीं होना चाहते थे। उन्‍होने कहा कि मेरा राजनीतिक अनुभव काफी लंबा है, इसे देखने के लिए मेरे द्वारा किये गये कामों को देखें।

नीतीश ने फिर से दोहराया कि वह सांप्रदायिक लोगों का कभी समर्थन नहीं करेंगे। वह धर्मनिरपेक्षता का समर्थन करते हैं। जयललिता और मुलायम सिंह यादव के प्रधानमंत्री बनने की इच्‍छा पर नीतीश का कहना है कि इसमें कुछ भी बुराई नहीं है, हर कोई जनता के बीच पैठ बनाने का प्रयास करता है।

जदयू नरेंद्र मोदी को गोवा की कार्यकारिणी बैठक में चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन बनाए जाने के बाद राजग से अलग हो गयी थी। राष्‍ट्रीय जनता दल के शासन के बाद जदयू और भाजपा के गठबंधन की सरकार बनीं। अपने पहले कार्यकाल में नीतीश के कार्यों की सराहना की गई लेकिन उनका दूसरा कार्यकाल उतना बेहतर नहीं रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+