बोले बाबा रामदेव- मेरी तरह के कुंवारों को मिले विशेष सम्मान, शादीशुदा लोग पैदा करें सिर्फ दो बच्चे

Recommended Video

      Ramdev का बड़ा बयान, '2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों से छीने Voting Rights' | वनइंडिया हिंदी

      हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव ने कुंवारों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, बाबा रामदेव ने कहा कि जिन लोगों ने शादी नहीं की है उन्हें देश में सम्मान मिलना चाहिए। बाबा ने कहा कि पूरे भारत में जो हमारी तरह से विवाह न करे उनका विशेष रूप से सम्मान होना चाहिए और यदि कोई विवाह करता है तो दो से ज्यादा संतान न पैदा करे, यदि कोई दो से ज्यादा संतान पैदा करता है तो उसके मतदान का अधिकार नहीं मिलना चाहिए।

      बोले बाबा रामदेव- कुंवारों को मिले विशेष सम्मान

      बोले बाबा रामदेव- कुंवारों को मिले विशेष सम्मान

      ये कोई पहला मौका नहीं है जब बाबा रामदेव ने इस तरह का बयान दिया है, इससे पहले भी उन्होंने इसी साल के अप्रैल में गोवा की एक सभा में कहा था कि उनकी सफलता और आनंदपूर्ण जीवन की एक वजह उनका कुंवारा होना है, लोग अपने परिवार के लिए काम करते हैं और उसी के लिए परेशान रहते हैं।

      मैंने शादी नहीं की इसलिए मैं खुश रहता हूं

      मेरा क्या है, मेरे न तो बीवी न बच्चे, फिर भी कितने अच्छे....शादी आसान बात नहीं है, कई लोग अभी शादी करेंगे और कई कर चुके हैं, अगर आपके पास बच्चे हैं तो आपको जिंदगी भर उन्हें बर्दाश्त करना पड़ता है, मैं हमेशा खुश रहता हूं कि क्योंकि मैंने शादी ही नहीं की है।

      राम मंदिर को लेकर दिया बयान

      योग गुरु बाबा रामदेव ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि यदि न्यायालय के निर्णय में देर हुई तो संसद में जरूर इसका बिल आएगा, आना ही चाहिए। राम जन्मभूमि पर राम मंदिर नहीं बनेगा तो किसका बनेगा? संतो/राम भक्तों ने संकल्प किया अब राम मंदिर में और देर नहीं, मुझे लगता है इसी वर्ष शुभ समाचार देश को मिलेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+