अमर सिंह ने जारी किया Video संदेश, कहा-जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा हूं, अमिताभ बच्चन से माफी मांगता हूं
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह की हालत ठीक नहीं है, वो इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करके अमिताभ बच्चन और उनके परिवार पर दिए गये पुराने बयानों को लेकर खेद प्रकट किया है,उन्होंने अपने वीडियो संदेश में बच्चन खानदान से माफी मांगते हुए कहा कि लाइफ के इस मोड़ पर जब मैं जिंदगी और मौत से लड़ रहा हूं, तब मुझे अपने बयान को लेकर पछतावा हो रहा है।

अमर सिंह ने बच्चन परिवार पर टिप्पणी को लेकर जताया खेद
वीडियो में बेहद भावुक नजर आए अमर सिंह ने कहा कि मेरे इतने तीखे बयान और इतनी तल्खी के बावजूद यदि अमिताभ बच्चन उन्हें जन्मदिवस पर, उनके पिता की पुण्यतिथि पर मैसेज करते हैं मुझे अपने बयान पर खेद प्रकट कर देना चाहिए, मैं दिल से माफी मांगता हूं।
अमर सिंह ने किया ये Tweet
बता दें कि आज यानी 18 फरवरी को अमर सिंह के पिता हरीश चंद्र सिंह की पुण्यतिथि है, इसलिए अमिताभ बच्चन ने उन्हें संदेश भेजा था,जिस पर सिंह ने कहा कि आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है और मुझे इस पर अमिताभ बच्चन का संदेश मिला,जब मैं जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा हूं, ऐसे समय में मैं अमित जी और उनके परिवार पर की गई टिप्पणियों के लिए खेद प्रकट करता हूं, ईश्वर उन सभी को आशीर्वाद दे।
Recommended Video

अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन को एहसान फरामोश कहा था
बता दें सपा पार्टी से बाहर निकाले जाने के बाद अमर सिंह अक्सर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन पर तंज कसते आए हैं, उनका कहना था कि जया बच्चन की ही वजह से अमिताभ ने उनकी दोस्ती की कद्र नहीं की, जब अमिताभ अपने बुरे दौर में थे, तब मैंने ही उनकी मदद की थी लेकिन जब मेरा वक्त बुरा आया तो उन्होंने साथ छोड़ दिया, वो उन्हें एहसान फरामोश तक कहते आए हैं।
जया बच्चन ने सपा पार्टी नहीं छोड़ी
दरअसल जया बच्चन को सपा में लाने वाले अमर सिंह ही थे लेकिन जब अमर सिंह को पार्टी से बाहर निकाला गया तो उन्हें उम्मीद थी कि जया बच्चन उनका साथ देंगी और पार्टी छोड़ देंगी लेकिन जया ने अमर सिंह का साथ छोड़ दिया लेकिन सपा नहीं छोड़ी, तब से ही अमिताभ बच्चन और अमर सिंह के रिश्ते बिगड़ गए।

'अमिताभ और जया अलग-अलग रहते हैं '
यही नहीं कुछ वक्त पहले एक टीवी इंटरव्यू में अमर सिंह ने कहा था कि अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन सालों से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। अमर सिंह यहीं नहीं रुके और उन्होंने जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच झगड़े की ओर भी इशारा किया था और कहा था कि दोनों की पटती नहीं है।

'गाय और सूअर दोनों का मांस खाती हैं जया बच्चन'
अक्टूबर 2015 में अमर सिंह ने कहा था कि जया बच्चन गाय और सूअर दोनों का मांस खाती हैं। अमर सिंह ने यह बात उस वक्त कही थी जब दादरी घटना के बाद पूरे देश में मांस खाने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था। अमर सिंह ने कहा था कि ग्लासगो में एक प्रतिनधिमंडल में वह जया बच्चन के साथ गए थे। वहां जया बच्चन ने गाय और सूअर का मांस मंगवाया और मुझसे भी खाने के लिए कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया था।
देखें Video
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications