'मैं कोरोना हूं, तुम्हारे घर आ गया हूं...' लिखे लिफाफे से मचा हड़कंप, अंदर था दो रुपए का नोट

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में रहने वाले एक परिवार का उस समय होश उड़ गया जब उनके हाथ एक संदिग्ध लिफाफा लगा। उस लिफाफे पर जो लिखा था उसे कोई भी पढ़कर दहशत में आ जाएगा। दरअसल, भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ लोगों में महामारी को लेकर डर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कुछ खुराफाती लोग, खुराफात करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को यूपी के हरदोई जिले में एक मकान के सामने लिफाफा पड़ा मिला जिसके ऊपर लिखा था, 'मैं कोरोना हूं, तुम्हारे घर आ गया हूं।'

लिफाफे ने मचाया इलाके में हड़कंप

लिफाफे ने मचाया इलाके में हड़कंप

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के मामले प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं, इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस के मामले 600 से ज्यादा सामने आ चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों में महामारी को लेकर खौफ बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच हरदोई से सामने आया संदिग्ध लिफाफा इलाके में हड़कंप की वजह बन गया है।

लिफाफे में था दो रुपए का नोट

लिफाफे में था दो रुपए का नोट

मिली जानकारी के मुताबिक लिफाफे के अंदर एक नोट भी पाया गया है, घर के मालिक ने जैसे ही लिफाफे के उपर लिखे शब्दों को पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। उन्हें लगा कहीं किसी ने दो रुपए के नोट में ही कोरोना का वायरस भेज दिया हो। घर के मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने लिफाफे को कब्जे में ले लिया।

खुराफाती को जल्द पकड़ लिया जाएगा: पुलिस

खुराफाती को जल्द पकड़ लिया जाएगा: पुलिस

हरदोई के एएसपी ज्ञानजय सिंह का कहना है कि पुलिस पूरे मामले को किसी खुराफाती की शरारत से जोड़कर देख रही है। जल्द ही इस बात का पता लगा लिया जाएगा कि यह हरकर किसने की है। मालूम हो कि यूपी के प्रमुख स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 727 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, इनमें से 55 लोग ठीक हो चुके हैं। इन 55 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे झुंझुनूं के पूर्व सैनिक, राजस्थान DGP ने भी किया सैल्यूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+