हनुमानगढ़ी पहुंचे बाबा रामदेव ने कहा- मंदिर निर्माण के साथ देश में आएगा रामराज्य
फैजाबाद। अयोध्या में आज राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा,कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे, भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखेंगे, इस वक्त पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी हुई है। भूमि पूजन से पहले योग गुरु बाबा रामदेव आज सुबह हनुमानगढ़ी पहुंचे हैं। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा, 'आज का दिन ऐतिहासिक है, इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा, मुझे पूरा भरोसा है कि राम मंदिर के निर्माण के साथ देश में रामराज्य स्थापित हो जाएगा।'
Recommended Video

गौरतलब है कि आज के भव्य कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपील करते हुए कहा है कि जिन लोगों को निमंत्रण भेजा गया है, केवल वही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।
राम मंदिर का डिजाइन निखिल सोमपुरा ने तैयार किया है
मालूम हो कि मंगलवार को मंदिर के प्रस्तावित मॉडल की तस्वीरें भी जारी की गई गई है मंदिर का यह डिजाइन निखिल सोमपुरा ने तैयार किया है। अब मंदिर में तीन की जगह पांच गुंबद होंगे, इससे उसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ जाएगी। गुजरात में सोमनाथ मंदिर का निर्माण करने वाले आर्किटेक्ट परिवार के चंद्रकांत सोमपुरा को राम मंदिर के मॉडल और डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी मंदिर आंदोलन के नायक कहे जाने वाले अशोक सिंहल ने सौंपी थी। मंदिर के इस नए डिजाइन को चंद्रकांत सोमपुरा के बेटों निखिल सोमपुरा और आशीष सोमपुरा ने तैयार किया है।












Click it and Unblock the Notifications