कैसा ये इश्क है,गजब सा रिस्क है! करोड़ों की मालकिन ने शादी के लिए TV एंकर को किया किडनैप, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा
Hyderabad News: हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हैदराबाद की रहने वाली 31 वर्षीय बिजनेसवुमन ने शादी करने के लिए एक टीवी एंकर को किडनैप कर लिया था। इस पूरे मामले को जान सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं।
पांच-पांच कंपनियों की लेडी डायरेक्टर भोगीरेड्डी त्रिशा (Bhogireddy Trishna) का टेलीविजन संगीत चैनल के एंकर प्रणव सिस्टला (Pranav Sistla) पर दिल आ गया था। शादी की बात नहीं बनी तो उन्होंने उसे किडनैप कर शादी का दबाव बनाया था।

प्यार में जेल पहुंचीं करोड़ों की मालकिन!
पुलिस ने अब भोगीरेड्डी त्रिशा को एंकर का कथित तौर पर पीछा करने और उससे शादी करने के इरादे से अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
भोगीरेड्डी त्रिशा की संपत्ति करोड़ों में बताई जा रही है। भोगीरेड्डी त्रिशा एक डिजिटल मार्केटिंग चलाती हैं। वो एक-दो नहीं, बल्कि पांच-पांच कंपनियों की प्रबंध निदेशक हैं।
मेट्रोमोनियल साइट पर एंकर की तस्वीर देख फिदा हुईं बिजनेसवुमन
पुलिस के मुताबिक भोगीरेड्डी तृष्णा दो साल पहले एक मेट्रोमोनियल साइट पर टीवी एंकर प्रणव सिस्टला की तस्वीरें देखने के बाद उस पर फिदा हो गई थी। जिसके बाद तृष्णा ने एंकर प्रणव की प्रोफोइल खोजी और प्रणव का फोन नंबर निकाला। उसके बाद तृष्णा ने एंकर प्रणव को फोन और मैसेज करने शुरू किए।
जब उसने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जरिए प्रणव से संपर्क किया, तो एंकर ने उसे बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो का इस्तेमाल किया है और विवाह साइट पर एक फर्जी अकाउंट बना दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस बारे में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।
बार-बार करती रहीं मैसेज! एंकर ने कर दिया ब्लॉक
हालांकि तृष्णा मानी नहीं और, लगातार एंकर प्रणव को मैसेज भेजती रही। प्रणव ने परेशान होकर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद नाराज होकर तृष्णा ने एंकर प्रणव से शादी करने की ठान ली और कथित तौर पर उसके अपहरण की योजना बनाई, यह सोचकर कि वह चीजों को सुलझा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications