Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हैदराबाद: लड़की को नौकरी दिलाने के लिए भेजा दुबई, फिर बेच दिया शेख को

हैदराबाद। भारत में आर्थिक तंगी के शिकार परिवार की मदद के लिए दुबई में सेल्सगर्ल की नौकरी के लिए गई लड़की को उसके एजेंट ने एक शेख को बेच दिया। महिला ने बताया कि उसके ही शहर हैदराबाद के एक एजेंट ने उसे दुबई के सुपर मार्केट में सेल्सगर्ल नौकरी दिलवाने का वादा किया था। लेकिन एजेंट ने उसे 18 मार्च को शारजहा भेज दिया। जहां उसे एक ऑफिस में बंद कर दिया गया। लड़की का आरोप है कि, उसकी ऑफिस में बंदकर चप्पल से पिटाई और खाना भी नहीं दिया।

लड़की को दुबई में एक शेख को बेच दिया गया

लड़की को दुबई में एक शेख को बेच दिया गया

महिला का नाम आसमा बेगम है। आसमा ने बताया कि, इसके बाद उसे एक शेख को बेच दिया गया, जो उसे बहरीन ले गया। इसके बाद मुझे ओमान ले जाया गया, जहां पर मुझे एक घरेलू नौकरानी बना दिया गया। लड़की ने बताया कि वहां पर उससे बहुत काम करवाते थे। इसकेअलावा उसके साथ मारपीट भी की जाती थी, साथ उसे ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता था। महिला के मुताबिक उसे कई सप्ताहों तक घरवालों से बात भी नहीं करने दी गई।

20000 सैलरी का किया वादा, दिए मात्र 700 रुपए

20000 सैलरी का किया वादा, दिए मात्र 700 रुपए

जिसके बाद उसने जैसे तैसे अपनी मां से फोन पर बात की और मां ने स्थानीय पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पीड़ित लड़की के परिवार ने मस्कट में भारतीय दूतावास को से मदद मांगी। पीड़ित लड़की ने बताया कि, ऐजेंट ने उसे महीने 20 हजार सैलरी दिलाने का वादा किया था, लेकिन केवल उसे 700 रुपए दिए गए।

सुषमा स्वाराज के दखल के बाद लड़की को वापस भारत लाया गया

सुषमा स्वाराज के दखल के बाद लड़की को वापस भारत लाया गया

लड़की की मां ने भारतीय विदेश मंत्रालय में जब मदद की गुहार लगाई तो, विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज के दखल के बाद लड़की को वापस भारत लाया जा सका। महिला ने अपनी जान बचाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि पिछले साल भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक 24X7 हेल्पलाइन सेवा शुरू की थी। जिससे खाड़ी देशों में फंसे लोगों को जल्द से जल्द मदद मुहैया करवाई जा सके। इस हेल्पलाइन के चलते काफी लोगों के खाड़ी से बाहर निकाला जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+