Hyderabad Water Cut: हैदराबाद में 24 घंटे होगी पानी की भयंकर किल्लत, इन इलाकों में रहेगा मेगा वॉटर कट

Hyderabad Water Cut: हैदराबाद के कई प्रमुख इलाकों में 17 और 18 फरवरी को पानी की भारी किल्लत होने वाली है। हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वॉटक सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) ने वॉटर कट का अलर्ट जारी किया है। पाइपलाइन मरम्मत और मेंटेनेंस कामों की वजह से वीक डेज में कुछ इलाकों में पूरी और कुछ में आंशिक पानी की कटौती होगी। विभाग के अनुसार यह कदम कृष्णा फेज-III पाइपलाइन में बड़े लीकेज और बिजली ग्रिड के रखरखाव के कारण उठाया गया है।

यह कटौती 17 फरवरी सुबह 6:00 बजे से शुरू होकर 18 फरवरी सुबह 6:00 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान कई इलाकों में जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। कुछ स्थानों पर कम दबाव (Low Pressure) से पानी उपलब्ध होगा।

Hyderabad Water Cut

Hyderabad Water Cut: इन इलाकों में पूरी तरह बंद रहेगी सप्लाई

- वेस्ट ज़ोन: कोंडापुर, गच्चीबोवली, माधापुर, मणिकोंडा और जुबली हिल्स (रोड नंबर 36 और 45)
- नॉर्थ ज़ोन: कुकटपल्ली, केपीएचबी (KPHB), हैदरनगर और निज़ामपेट
- साउथ व सेंट्रल ज़ोन: बंजारा हिल्स, खैरताबाद, सोमाजीगुडा और एसआर नगर के कुछ हिस्से

Hyderabad Water Cut Update: आंशिक कटौती वाले क्षेत्र

अमीरपेट, पंजागुट्टा, बोरबंडा और एर्रागड्डा में पानी आएगा, लेकिन दबाव काफी कम रहेगा। स्थानीय निवासियों को पानी स्टोर कर रखने की सलाह दी गई है।

HMWSSB Water Cut Alert: पाइपलाइन मरम्मत की वजह से वॉटर कट

विभाग के मुताबिक कृष्णा फेज-III मुख्य पाइपलाइन में बड़े लीकेज को ठीक करना जरूरी हो गया था। साथ ही बिजली ग्रिड के मेंटेनेंस कार्य भी निर्धारित हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। एचएमडब्ल्यूएसएसबी (HMWSSB) ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें।

टैंकर सेवा जरूरतमंद इलाकों में उपलब्ध कराई जा सकती है। शहर के आईटी और रिहायशी हब गच्चीबोवली, माधापुर और कुकटपल्ली-जैसे इलाकों में इस कटौती का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा। ऐसे में लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+