कार के नंबर प्लेट पर लिख दिया राज्य के सीएम का नाम, वजह सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान

हैदराबाद। 1 सितंबर से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं, लोग भारी जुर्माने से बचने के लिए अलग-अलग तरकीब निकाल रहे हैं। कोई पुलिस, प्रेस, जज या विधायक के स्टिकर का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन हैदराबाद के इस शख्स ने जो किया उसे देखकर ट्रैफिक पुलिस दंग रह गई।

नंबर प्लेट पर लिख दिया सीएम का नाम

नंबर प्लेट पर लिख दिया सीएम का नाम

एक शख्स ने कार के नबंर प्लेट पर आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी का नाम लिखवा डाला। इस कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नंबर प्लेट पर वाहन के नंबर की जगह शख्स ने जगनमोहन रेड्डी का नाम लिखा था। पुलिस ने वाहन जब्त कर इस शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने बताया कि 19 अक्टूबर को ट्रैफिक पुलिस वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी, तभी जैदीमेतला में 'AP CM JAGAN' के नंबर प्लेट वाली गाड़ी दिखाई दी तो उसे पुलिस ने रोका। कार का मालिक एम हरि राकेश पूर्वी गोदावरी जिले का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि टोल टैक्स में छूट पाने के लिए और ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए उसने सीएम के नाम का नंबर प्लेट लगाया था।

टोल टैक्स में छूट और ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए अपनाई थी तरकीब

टोल टैक्स में छूट और ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए अपनाई थी तरकीब

पुलिस ने इस कार को जब्त कर लिया है और राकेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 210 के तहत जैदीमेतला पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी की नंबर प्लेट पर फैंसी शब्दों से लिखा नाम, चित्र या किसी प्रकार की कला मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन है। वहीं, सीएम का नाम इस्तेमाल करने के कारण वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर पहले की तुलना में 10 गुना तक ज्यादा जुर्माना वसूला जा रहा है। राकेश ने ट्रैफिक नियमों से बचने के लिए कार की नंबर प्लेट पर आंध्र प्रदेश के सीएम का नाम लिख दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+