Hyderabad Metro Phase 2: मेट्रो के ओल्ड सिटी कॉरिडोर ने पकड़ी रफ्तार, एयरपोर्ट रूट पर नया ‘एट-ग्रेड' मॉडल
Hyderabad Metro Phase 2: हैदराबाद मेट्रो परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। मेट्रो फेज-2 के पूरा होने पर शहर के सार्वजनिक परिवहन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद की जा रही है। लंबे समय से ओल्ड सिटी कॉरिडोर (MGBS से फलकनुमा) के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। अब इस प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। करीब 7.5 किलोमीटर लंबा यह ग्रीन लाइन विस्तार पुराने शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।
हैदराबाद मेट्रो रेल (Hyderabad Metro Rail) के इस विस्तार में चंद्रयानगुट्टा तक लाइन बढ़ाई जा रही है, जहां छह नए स्टेशन बनाए जाएंगे। हाल ही में प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण के लिए संपत्तियों की पहचान का काम पूरा कर लिया है। परियोजना पूरी होने के बाद ओल्ड सिटी की सीधी कनेक्टिविटी हाई-टेक सिटी और एयरपोर्ट से हो जाएगी, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

Hyderabad Metro Phase 2: एयरपोर्ट-फ्यूचर सिटी की लागत की जाएगी कम
- साथ ही, एयरपोर्ट-फ्यूचर सिटी रूट से जुड़ी है। सरकार ने लागत कम करने और निर्माण को तेज करने के लिए शमशाबाद एयरपोर्ट से 'फ्यूचर सिटी' के बीच 17 किलोमीटर हिस्से को 'एट-ग्रेड' मॉडल पर बनाने का प्रस्ताव दिया है।
- इस मॉडल में मेट्रो लाइन सड़क के बीच जमीन पर बनाई जाएगी, जो पारंपरिक एलिवेटेड पिलर आधारित मेट्रो की तुलना में सस्ती और तेजी से तैयार होने वाली मानी जा रही है।
Hyderabad Metro: एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर भी चल रहा काम
एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को लेकर भी तेजी से काम चल रहा है। रायडुर्ग से एयरपोर्ट तक प्रस्तावित लाइन के लिए डिजाइन को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह एक चार-स्तरीय (four-level) स्टेशन होगा, जहां मेट्रो, बस और अन्य परिवहन सेवाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि अब मेट्रो की लाइव टाइमिंग गूगल मैप्स पर उपलब्ध है। इससे यात्री अपनी यात्रा की सटीक योजना बना सकेंगे। हालांकि, फेज-2 विस्तार के तहत कुछ स्थानों पर पिलर टेस्टिंग का काम जारी है, इसलिए यात्रा से पहले आधिकारिक ऐप या अपडेट जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications